भाजपा सरकार गृहिणियों की रसोई पर डाका डाल रही है…

भाजपा सरकार गृहिणियों की रसोई पर डाका डाल रही है…

गैस सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों व महँगाई के कारण घर चलाना मुश्किल…

गाँव-गाँव जाकर गृहिणियों से मिलकर उनकी समस्याएँ जानेंगे : ललन कुमार…

बक्शी का तालाब (लखनऊ)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने इस बढ़ती महँगाई में गृहिणियों की समस्याओं को जानने एवं उनकी हर संभव सहायता करने के लिए आज गृहिणी सहायता अभियान का शुभारम्भ किया। अभियान के तहत महिलाओं की एक टीम विधानसभा की सभी महिलाओं तक पहुँचने और उनकी समस्याएँ जानने का प्रयास करेगी।
इसके बाद ललन कुमार उनकी समस्याओं को समझकर हर संभव मदद करेंगे। बीकेटी विधानसभा के मकदूमपुर स्थित अपने कार्यालय से ललन कुमार ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में बढ़ते गैस सिलिंडर के दामों से गृहिणियाँ परेशान हैं। कांग्रेस की सरकार के समय 2014 में गैस सिलिंडर के दाम लगभग 450 रूपए हुआ करते थे, वहीँ आज भाजपा सरकार में यही दाम लगभग 900 रूपए तक पहुँच गए हैं।
उन्होने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल के दाम अब पहले की तुलना में बहुत अधिक हो गए हैं। डीजल 90 एवं पेट्रोल 100 का आंकड़ा पार कर चुका है।पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से सबसे ज्यादा यदि कोई चीज़ प्रभावित होती है तो वह है रसोई। रसोई का हर सामान कहीं न कहीं ट्रांसपोर्ट के जरिये किचन की अलमारियों तक पहुँचता है। फ्रिज में रखी सब्जियाँ बाजार तक गाड़ियों के माध्यम से ही पहुँचती हैं।
ललन कुमार ने कहा कि बढ़ते ईंधन के दाम से स्वाभाविक रूप से ही इन सभी जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। अंततः गृहिणियों का घर चलाना अब काफ़ी मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार ने अब रसोई पर डाका डाला है। उन्होने बताया कि वे अपनी टीम के माध्यम से वह विधानसभा की लगभग 60 हजार महिलाओं तक पहुँचकर उनकी समस्याएँ सुनेंगे एवं हर संभव सहायता करेंगे। महिलाओं को वितरित की जाने वाली सहायता में राशन, दवाइयां एवं अन्य जरूरी सामग्री शामिल होंगी।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,