नहीं रहे ‘हम आपके हैं कौन’ के म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण…

नहीं रहे ‘हम आपके हैं कौन’ के म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण…

लता मंगेशकर ने किया कन्फर्म…

 

मुंबई, 22 मई । बॉलिवुड के मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण का निधन हो गया। वह 78 साल के थे काफी समय से बीमार चल रहे थे। सिंगर लता मंगेशकर ने राम लक्ष्मण के निधन की खबर को सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया है। राम लक्ष्मण ने अपने करियर में ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का संगीत दिया था।

 

लता मंगेकर ने ट्विटर पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनके विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।’

 

 

बता दें कि राम लक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उनकी जोड़ी राम लक्ष्मण नाम से थी जिसमें वह लक्ष्मण थे जबकि राम उनके पार्टनर सुरेंद्र का नाम था। सुरेंद्र का निधन 1976 में ही हो गया था। इसके बाद भी विजय पाटिल अपने पार्टनर की याद में राम लक्ष्मण नाम से ही म्यूजिक देते रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट ….