मुफ्त किट वितरित करने रवाना की गयी…

मुफ्त किट वितरित करने रवाना की गयी…

कोरोना श्रमिक जनजागरण रथ…

लखनऊ, 20 मई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के चेयरमैन सुनील भराला ने आज मुफ्त कोरोना किट वितरित करने के लिए कोरोना श्रमिक जनजागरण रथ रवाना किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कोरोना श्रमिक जन जागरण रथ पूरे प्रदेश में श्रमिकों और उनके परिवारों को मुफ्त में कोरोना किट मुहैया कराएगी। यह शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र दोनों तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि असंगठित श्रमिक एसोसिएशन और हमारे संगठन के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाएंगे। कोरोना महामारी में समाज के सभी वर्गों को बढ़-चढ़कर लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस समय आपका किया छोटा सेवा कार्य भी समाज के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि हम श्रमिकों, किसानों, नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं और समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के बारे में सोच रहे हैं। कोविड संक्रमित मरीजों को भाजपा कार्यकर्ता हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

संवाददाता सिब्तेन रिज़वी की रिपोर्ट…