*विधायक की पत्नी को नहीं मिल पा रहा खाना- पानी*

*विधायक की पत्नी को नहीं मिल पा रहा खाना- पानी*

*कोविड अस्पताल की व्यवस्ता फेल*

*फिरोजाबाद।* जनपद के एक विधायक रामगोपाल लोधी ने एक विडीओ वायरल कर अपनी ही सरकार की व्यवस्थाओं पर हताश नज़र आ रहे है। आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती उनकी पत्नी को नहीं मिल पा रहा है खाना पानी। नाहीं पत्नी से सम्पर्क हो पा रहा है। उनकी पत्नी संध्या लोधी का आगरा के एस एन मेडिकल कालेज में डी एम आगरा के हस्तक्षेप का बाबजूद बड़ी मुश्किल से बेड मिल सका था। विधायक द्वारा रविवार को विडीओ वायरल कर एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि उनकी पत्नी संध्या लोधी तीन दिन से आगरा में भर्ती है। उनकी हालत सही नहीं है अस्पताल स्टाफ़ की लापरवाही के चलते उन्हें उचित इलाज और खाना पानी तक नहीं मिल पा रहा है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री दिन रात जागकर सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे है। विधायक रामगोपाल लोधी भाजपा से जसराना क्षेत्र के विधायक है। वो स्वयं भी फ़िरोज़ाबाद के कोविड अस्पताल में भर्ती पत्नी की तबियत अधिक ख़राब होने पर उन्हें आगरा रैफेर किया गया था।