*ईद उल फित्र की नमाज के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी….*

*ईद उल फित्र की नमाज के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी….

*महामारी से दुनिया को मुक्ति दिलाने की दुआ जरूर करें: सादगी से मनाएं ईद का त्योहार*

*लखनऊ।* इम्पार (Indian Muslims for Progressive and Reforms ( I M P A R) ने सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक निम्नलिखित सलाह धार्मिक स्थलों / इबादतगाहों के लिए जारी की है। इसमें कहा गया है कि धार्मिक स्थलों पर एकत्रित होने के लिए लागू नियमों और मानदंडों का कड़ाई से पालन किया जाए। घर के अंदर रहना सबसे सुरक्षित है, केवल चिकित्सा और जरूरी कामों के लिए ही बाहर जाएं।

दिशा-निर्देश में कहा गया है कि कृपया याद रखें! पिछले साल भी हम ईद के मौके पर हम घर के अंदर ही थे। इस साल कोविड का प्रभाव कहीं अधिक विनाशकारी और क्रूर है। इसलिए हमें अपनी सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा के लिए अधिक सतर्क रहना होगा। केवल ऐसे 5 व्यक्ति ही एक साथ मस्जिद में नमाज अदा करें, जहां वह पहले से रह रहे हैं। आप ईद की नमाज उस की शर्तों के साथ घर पर जमाअत के साथ भी पढ़ सकते हैं। याद रखें ईद की नमाज के बाद खुत्बा अल्लाह के नबी की सुन्नत है, साथ ही तक्बीराते ईद का एहतेमाम जरूर करें।
अपने परिवार के साथ घर के अंदर ईद का त्योहार सादगी से मनाएं। खरीदारी की जगह लोगों के दुःख को बांटने का प्रयास करें। आइए हम लोगों की मदद और मानवता की सेवा का संकल्प लें। इस महामारी से दुनिया को मुक्ति दिलाने की दुआ जरूर करें। याद रखें “अलक़ुदुस” की फतह के मौके पर हज़रत उमर फारूक जैसे खलीफा के कुर्ते में काटों का बटन और कई पेवंद थे। यही हमारे लिए आइडियल हैं। इसलिए सेवा पर फोकस करें और खरीदारी से बचें।
*”हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,*