लॉकडाउन से न हों परेशान, फिर से आ रही है ‘रामायण…

लॉकडाउन से न हों परेशान, फिर से आ रही है ‘रामायण…

इस बार कलर्स पर होगा प्रसारण…

मुंबई, 08 मई। दिवंगत रामानंद सागर का ब्लॉकबस्टर टीवी शो ‘रामायण’ एक बार फिर से टीवी पर वापस आने वाला है। आपको बता दें कि यह शो 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज किया गया था और काफी फेमस भी हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रामायण को वापस से टीवी पर प्रसारित किया गया। साल 2020 में जब इसे टीवी पर प्रसारित किया गया तो दर्शकों का काफी प्यार मिला साथ ही इस शो ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

रामायण के सभी कास्ट सभी सेलेब्स बन गए हैं। जैसे राम के रूप में अरुण गोविल, सीता के रूप में दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण के रूप में सुनील लहरी, रावण के रूप में अरविंद त्रिवेदी और हनुमान के रूप में दारा सिंह को आज भी उनके शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है।

रामायण अब इस गुरुवार से कलर्स चैनल पर आएगी। रामायण प्रभु श्रीराम की जीवनी से प्रेरित है। इसे कई एपिसोड में बनाया गया था। हालांकि 2020 में इसे कुछ छोटा किया था। इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है। अब इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलर्स चैनल ने एक बार फिर रामायण को टीवी पर लाने का निर्णय लिया है। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया आज भी काफी लोकप्रिय हैं और वह लोगों के मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़े हुए हैं।

अरुण गोविल ने कई शो में काम किया है। वहीं दीपिका चिखलिया ने कुछ फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाई है। तीनों ने रामायण की विशेषता भी बताई थी। साथ में इससे कुछ बहुत कुछ सीखने की भी बात कही थी। रामायण रामानंद सागर ने बहुत ही विस्तार से बनाई है। इसके हर एक पात्र को सजीव करने का प्रयास किया गया है। इसके चलते यह सभी को बहुत पसंद आती है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…