महिला ने दो बच्चियों के संग कुयें में छलांग लगायी…

महिला ने दो बच्चियों के संग कुयें में छलांग लगायी…

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के रूपईडीहा क्षेत्र में घरेलू कलह से आजित एक महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में मृतका की माँ द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

पुलिस पति की तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को थाना रुपईडीहा पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया में श्रीमती कौशल्या देवी पत्नी (30) अपने दो छोटी-छोटी बच्चियों रागिनी (05) व प्रियंका (03) को साथ लेकर पारिवारिक कलह के कारण गांव में स्थित कुएं में कूद गई हैं।

इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतका कौशल्या देवी व उनकी दोनों पुत्रियों रागिनी व प्रियंका के शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

पुलिस द्वारा मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय बहराइच भेज दिया गया है।

घटना के सम्बन्ध में मृतका कौशल्या देवी की माता कामिनी देवी निवासिनी भगवानपुर कुर्मीयाना थाना रुपईडीहा जनपद की तहरीर के आधार पर मृतका के पति संदीप वर्मा पुत्र गोमती प्रसाद निवासी बंजरिया थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच के विरुद्ध मु0अ0सं0 133/2021 धारा 306 आईपीसी पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…