भारत के ऐसे बीच, जहां से दिखते हैं खूबसूरत नजारे…

भारत के ऐसे बीच, जहां से दिखते हैं खूबसूरत नजारे…

 

आप कहीं विदेश के बीच पर घुमने के बारे में सोच रहे हैं अगर ऐसा है तो एक बार भारत के बीचों के बारे में जरूर सोचें। कुदरत की खूबसूरती में भारत की एक अलग ही बात है। यहा कि खूबसूरत आपका मन-मोह लेगी। यहां की बीच की खूबसूरती का अलग ढ़ग है। कहीं शांति है तो कहीं शोर।

 

आप अपनें मूड के हिसाब से अपने तरीके से बीच चुन सकते हैं और इसका आनन्द उठा सकते हैं। हम अक्सर अपनें दिमाग को एक ब्रेक देनें के लिए हिल स्टेशन या फिर पानी में अठखेलियां करने के लिए समुद्री तटों की ओर निकल पड़ते हैं। लेकिन इस बार इन खूबसूरत बीचों पर जाए और खूबसूरत नजारों का मजा लें। जानिए भारत के सबसे खूबसूरत बीच के बारें में।

 

गोवा

यह बीच अपने भव्य प्राकृतिक दृश्यों के कारण पर्यटकों को सम्मोहित करता है। यहां कुदरत का नजारा देखते ही बनता है। समुद्र के किनारे झुके हुए खजूर के पेड़ और सफेद चमकीले रेत इस बीच की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। इस बीच को पहले हिप्पियों का बीच कहा जाता था। अगर आप मोलभाव में अच्छे मैं और आपको मोलभाव करके खरीदारी में मजा आता है तो यहाँ लगाने वाला बाजार भी आपके लिए एक आकर्षण है। इस बीच पर चाँदनी रातों में हिप्पियों की पार्टियाँ होती हैं जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कराती हैं ।

 

राधानगर बीच, अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

अंडमान निकोबार में राधानगर बीच है जहां पर समंदर अपने विराट अस्तित्व को पसारकर चुपचाप हिलोरें लेता रहता है। यह बीच विदेशियों को भी अपनी ओर खींचता है। यह एशिया का दूसरा सबसे लंबा और मशहूर बीच है। इसकी चैड़ाई लगभग 30 से 40 मीटर है। यह बहुत सुंदर है और नेचर लवर्स है तो लाइफ में एक बार यहां जरुर आए और बीच की लहरों को भी आप छुए बिना नहीं रह पाएंगे।

 

केवेलोसिम बीच, गोवा

केवेलोसिम बीच नर्म सफेद रेत के लिए प्रसिद्ध है और यहां काली लावा पहाडियां होती है। यह तट गोवा के अन्यच प्रसिद्ध तटों की तुलना में साफ और शांत है। यहां अनेक ऐसे तट हैं जहां अनेक प्रकार के गोआनी पकवान और समुद्री खाद्य पदार्थ सस्तें मिल जातें हैं। इसके अलावा बेटी प्लेऐस और डॉलफिन को देखने के लिए यहां नाव से घूमा जा सकता है।

 

वर्कला बीच, केरल

वर्कला बीच धुप सकने और तैराकी के लिए स्वर्ग माना जाता है। शाम के सूर्यास्त का सीन देखने लायक होता है। पापस्नानम बीच के निकट कई छोटे रेस्तरां और स्नैक की दुकाने हैं, यह बीच हर तरह के लोगों का मन-मोह लेता है जहां से जाने का मन किसी का नही होता है।

 

लाइटहाउस बीच, केरल

ताड़ के पेड़ों से घिरे कुरुमकल पहाड़ी पर समुद्र की ओर स्थित 35 मी ऊंचा लाइटहाउस स्थित है। यात्री यहां चक्करदार सीढ़ियों से लाल-सफेद टावर पर चढ़ सकता है और आसपास के मोहक वातावरण का नजारा ले सकते हैं। जहां काफी तादाद में सैलानी यहां पहुंचते हैं। चट्टानों के बीच में विजहिंजम लाइटहाउस होने की वजह से इसका नाम लाइटहाउस बीच पड़ा।

 

मंद्रम बीच

यह बीच काफी पत्थरीली है। लेकिन यहां का खुबसूरत नजारा देख आप बोल उठेगें वाह।

 

कैंडोलीम बीच

यह बीच गोवा के सबसे लंबे बीचों में से एक है। यह भी वहां के फेमस कैलंगट बीच से बेहद नजदीक है। कैंडोलिम बीच शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता है। पणजी के बाद सबसे नजदीक पड़ता है।

 

कोला बीच

इसे खोला बीच भी कहा जाता है। यह बीच पूरी तरह शांत और साफ-सुथरा है।

 

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…