25-25 हजार रूपये के 02 पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…

25-25 हजार रूपये के 02 पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…

जनपद अयोध्या/ दिनांक 22.04.2021 को थाना रौनाही, गोसाईगंज व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सलारपुर पुलिया के पास 25-25 हजार रूपये के 02 पुरस्कार घोषित अभियुक्त 1-अमित कुमार 2-विशाल सहित  02 अन्य अभियुक्त 3-राजेश कुमार 4-सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त 1-अमित कुमार 2-विशाल थाना रौनाही पर पंजीकृत मु0अ0सं0-133/2021 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 419/420/272/467/468/471/34 भादवि में वाॅछित चल रहे थे, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना रौनाही पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…