जिला पंचायत सदस्य भाजपा समर्थित प्रत्याशी गरिमा सिंह आनंद जनता की पसंदीदा उम्मीदवार…

जिला पंचायत सदस्य भाजपा समर्थित प्रत्याशी गरिमा सिंह आनंद जनता की पसंदीदा उम्मीदवार…

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह ने चुनाव जिताने के लिए जनता से की अपील…

मोहनलालगंज क्षेत्र से वार्ड नंबर 18 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की समर्थित प्रत्याशी गरिमा सिंह आनंद जनता की पसंदीदा उम्मीदवार बनती जा रही हैं। जहाँ एक ओर मतदान को सिर्फ दो दिन बाकी है, वहीं भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह आनंद व उनके समर्थकों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरिमा सिंह आनंद को विजयी बनाने के लिए धुंआधार प्रचार शुरू कर दिया है व समर्थन में जुटे हुए हैं। गरिमा बीते कई सप्ताह से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान कर रही हैं। इस दौरान उनके साथ काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहते हैं व डोर टू डोर जाकर लोगों से भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील करते हैं। मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष सुधांशु सिंह ने भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह को चुनाव में जीताने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी गरिमा सिंह आनंद को मोहनलालगंज भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, मण्डल महामंत्री रामलाल वर्मा अरविंद सिंह मोहम्मद अली शाह सुशील सिंह अल्केश यादव पंकज द्विवेदी मंडल महामंत्री अंजनी शुक्ला सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। गरिमा सिंह आनंद ने मतदाताओं से अपील की है कि चुनाव चिन्ह गदा पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाए। उन्होंने कहा है कि वह क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगी व छोटे-बड़े हय व्यक्ति का सम्मान करेंगी।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…