ब्लू कलर की ड्रेस में शहनाज गिल के बोल्ड अंदाज ने उड़ाए होश…

ब्लू कलर की ड्रेस में शहनाज गिल के बोल्ड अंदाज ने उड़ाए होश…

 

मुंबई, 13 अप्रैल। शहनाज गिल इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचाने में लगी हुई हैं। वेट लॉस के बाद से तो उनका आए दिन अलग ही अवतार और अंदाज देखने को मिल रहा है। हर बार शहनाज अपने नए लुक और गॉरजस तस्वीरों से फैन्स को हैरान कर रही हैं।

 

इन तस्वीरों में शहनाज गिल ब्लू कलर के फिगर हगिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी अदाएं फैन्स के दिलों पर छुरियां चला रही हैं। खबर लिखे जाने तक शहनाज की इन तस्वीरों को 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

शहनाज के इस लुक ने गदर काटा हुआ है। फैन्स तो तारीफ करते थक ही नहीं रहे हैं। फैन्स शहनाज की तस्वीरों पर मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘एक ही वक्त पर क्यूट और खूबसूरत दिखना, कैसे कर लेती हो?’ एक अन्य फैन ने कॉमेंट किया, ‘तू है आग ही आग, तेरा नहीं कोई जवाब’। एक यूजर ने तो शहनाज की तुलना ऑस्कर से कर दी और लिखा, ‘बेबी तू है ऑस्कर तो मैं भी लियोनार्डो डी कैप्रियो..एक न एक दिन तुझे पा ही लूंगा’।

 

फैन्स सबसे ज्यादा शहनाज की ग्रोथ को देखकर हैरान हैं और उन्हें प्रेरणा बता रहे हैं। बिग बॉस से लेकर अब तक शहनाज ने सिर्फ करियर में ग्रोथ की, बल्कि खुद को भी काफी ग्रूम किया है। उन्होंने करीब 22 किलो वजन घटाकर कमाल के ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था।

 

‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं शहनाज दिन-ब-दिन पॉप्युलैरिटी के ग्राफ में ऊपर चढ़ती जा रही हैं। इस रियलिटी शो के बाद शहनाज ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। उनके पास ढेरों प्रॉजेक्ट्स हैं। हाल ही वह दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘हौसला रख’ की शूटिंग करके भी लौटीं।

 

शहनाज ने 2015 में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई हिट पंजाबी गाने गाए और कुछेक पंजाबी फिल्मों में भी काम किया, पर असली स्टारडम ‘बिग बॉस 13’ के बाद मिला।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…