बढ़ते कोरोना को देखते हुए अपनी सुरक्षा स्वयं करें व्यापारी : संदीप बंसल…

बढ़ते कोरोना को देखते हुए अपनी सुरक्षा स्वयं करें व्यापारी : संदीप बंसल…

“मास्क नहीं तो सामान नहीं” अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा…

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने व्यापारी समाज से अपील की है कि उसको अपनी सुरक्षा स्वयं करनी पड़ेगी। राजधानी लखनऊ सहित तमाम महानगरों में और प्रदेश के सभी जिलों में बढ़ते हुए कोरोनावायरस से ज्यादा शिकार व्यापारी वर्ग ही हो रहा है। राजधानी लखनऊ में भी 75% कोरोना मरीज व्यापारी वर्ग के हैं। मौतें भी सबसे अधिक व्यापारी वर्ग की हो रही हैं, इसलिए व्यापारी को यदि व्यापार करना है तो बहुत सावधानी से करना है वरना आने वाला समय और बहुत गंभीर होने वाला है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ के कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद वेग, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, लखनऊ के महामंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी ने बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज बाजार में छंगामल चौराहे से मास्क नहीं तो सामान नहीं के फ्लेक्स प्रत्येक दुकान पर लगाए गए और जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए गए।
छंगामल हजरतगंज चौराहे से प्रारंभ करके 5-5 की टोलियों में कोर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी बंट गए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दुकानों पर फ्लेक्स लगाते हुए व्यापारी वर्ग से अत्यंत सावधानी पूर्वक इस अभियान को चलाने का अनुरोध किया हजरतगंज से जनपथ होते हुए लालबाग क्षेत्र में यह अभियान संपन्न किया गया |

व्यापारी नेताओं के निधन पर शोक…..
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद बैग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं नगर महामंत्री सुरेश छाबलानी, नगर उपाध्यक्ष मो.सालिम, प्रदेश मंत्री अनिल उपाध्याय ने लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिराज रस्तोगी, भूतनाथ के सुशील अग्रवाल, किराना कमेटी के श्रीनिवास अग्रवाल, मनकामेश्वर उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष शिवराज सैनी के एवं लखनऊ के प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री डॉ योगेश प्रवीन के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संदीप बंसल ने सभी मृत आत्माओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परम पिता परमेश्वर से उनको अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,