नरोत्तम मिश्रा का ममता और मुख्तार पर निशाना, कहा…

नरोत्तम मिश्रा का ममता और मुख्तार पर निशाना, कहा…

‘एक हार के डर से व्हीलचेयर पर, दूसरा मार के डर से’…

पश्चिम बंगाल की जनता को लुभाने के लिए भाजपा ने अपने स्टार नेताओं को मैदान में उतार दिया है।इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हैं।मिश्रा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बाहुबली मुख्तार अंसारी पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा कि इन दिनों देश में दो व्हीलचेयर फेमस हैं।एक हार के डर से व्हीलचेयर पर है, तो दूसरे मार के डर से।

‘अजीब स्थिति में हैं Wheelchairs’
आसनसोल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक व्हिलचेयर पंजाब से उत्तर प्रदेश के बांदा पहुंच गई है, जबकि दूसरी यहां है।एक सत्ता जाने के डर से व्हीलचेयर में है। दूसरा मार के डर से,इन दिनों व्हीलचेयर एक अजीब स्थिति में हैं।बता दें कि गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस पंजाब से लेकर आई है,उसे बांदा जेल में शिफ्ट किया गया है।मोहाली में एक जिला अदालत में पेश किए जाने के दौरान,अंसारी को व्हीलचेयर में देखा गया था।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…