आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गरुवार,दिनांक 1 अप्रैल 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गरुवार,दिनांक 1 अप्रैल 2021…

🐏 मेष: आज काफी दिनों से अटकी हुई बातों में प्रगति नजर आएगी। आपके द्वारा प्रयत्न भी बढ़ाए जाएंगे, जिसके कारण योग्य व्यक्ति के साथ मुलाकात हो सकती है। जो काम को आगे बढ़ाने के लिए मददगार होगी। आपको अपना विश्वास और धैर्य बढ़ाने की आवश्यकता है। फिलहाल परिस्थिति मिश्रित फलदायक है, इसके लिए छोटी बातों से तुरंत हार न मानिए।

करियर : काम से संबंधित जिम्मेदारी बढ़ने की वजह से व्यक्तिगत जीवन के लिए वक्त निकाल पाना आपके लिए कठिन हो सकता है।

लव : पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी, फिर भी अधिक तला हुआ और मसालेदार खाना खाने से परहेज रखें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

🐄 वृषभ: आज अधिकतर बातें आपके मन के हिसाब से ही होंगी। फिर भी जिन बातों में आपको प्रगति नहीं नजर आ रही है, ऐसी बातों की वजह से अधिक नाराजगी भी रह सकती है। वर्तमान में रहकर जितना काम आपके नियंत्रण में उस बात पर अधिक ध्यान दें। मित्रों के द्वारा आपको गलत मार्गदर्शन मिल सकता है, इसलिए तुरंत किसी पर भी विश्वास ना दिखाएं।

करियर : काम की जगह गलत लोगों के साथ संगत आपके लिए बड़ा नुकसान करा सकती है।

लव : पार्टनर से संबंधित चिंता सता सकती है।

हेल्थ : मन में आ रहे नकारात्मक विचारों का परिणाम आपके स्वास्थ्य पर दिख सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

👬 मिथुन: आज कुछ बातें जीवन से छूट रही है, ऐसा आपको महसूस होगा, लेकिन जब भी बातें अपने जीवन से चली जाती है। तभी कुछ नया भी शुरू होने वाला होता है। इस बात का ध्यान रखें। जीवन में आ रहे बदलाव को सकारात्मक तरीके से लेना होगा। इसके द्वारा आ रहे अवसर भी आप देख पाएंगे और उनका फायदा भी उठा पाएंगे।

करियर : काम से संबंधित बातों में मनचाहा बदलाव ना देख पाना आपकी नाराजगी बढ़ा सकता है। नौकरी करने वालों को प्रयत्न बढ़ाने होंगे।

लव : परिवार में चल रहे झगड़ों का असर आपके व्यक्तिगत रिलेशनशिप पर भी दिख सकता है।

हेल्थ : पेट से संबंधित सब समस्या बढ़ने के कारण अधिक तकलीफ होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

🦀 कर्क: आज अपन आर्थिक परिस्थिति को सुधारने के प्रयत्न जारी रहेंगे। नए लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से आपको आत्मविश्वास महसूस होगा। साथ ही, जीवन में प्रगति पाने की चाह भी जारी रहेगी। पैसों से संबंधित लक्ष्य को छोटे लक्ष्य में बांट कर उन पर काम करने की आवश्यकता है।

करियर : काम से संबंधित ज्ञान का विस्तार बढ़ाएं, जिसके द्वारा काम को अधिक बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे।

लव : काम की जगह किसी व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात रिलेशनशिप में तब्दील हो सकती है।

हेल्थ : स्वास्थ्य ठीक रहेगा, फिर भी अधिक विचार करने के कारण स्वास्थ्य से संबंधित चिंता आपको सता सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

🦁 सिंह: आज जितनी नकारात्मक तरीके से आप जीवन की तरफ देख रहे हैं, परिस्थिति उतनी नकारात्मक नहीं है, इसलिए अधिक विचार करके खुद को तकलीफ ना दें। आपके आसपास के लोगों की आपके प्रति क्या भावनाएं हैं, इस बात को जान लेने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित बातों की चर्चा करते समय तुरंत किसी पर भी विश्वास ना रखें।

लव : पार्टनर के सकारात्मक गुणों को जानकर खुद में भी वैसा बदलाव लाने की कोशिश आप करेंगे।

हेल्थ : दातों से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है इसे नजरअंदाज किया तो समस्या और भी जटिल होंगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

🙋‍♀️ कन्या: आज नया काम शुरू करते वक्त पूरा आत्मविश्वास ना होने के कारण आगे बढ़ने से आप डर सकते हैं, फिर भी अपने अंदर की सकारात्मक गुणों को जानना होगा और जिन लोगों से आपको साथ प्राप्त होता है। ऐसे लोगों के साथ जुड़े रहने की कोशिश करते रहें। किए गए पैसों का निवेश तुरंत फायदा नहीं देगा, लेकिन भविष्य के लिए यह अत्यंत उपयुक्त रहेगा।

करियर : काम से संबंधित बातों में बदलाव ना देखने के कारण आपका काम से संबंधित उत्साह भी कम होगा और वरिष्ठों के साथ झगड़े होने की भी आशंका बन रही है।

लव : प्रेम संबंधों को ठीक करने के लिए आपसी संवाद को ठीक करना होगा।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

⚖️ तुला: आज आपको योग्य अवसर प्राप्त हो रहे हैं, केवल संयम कम होने के कारण आप निर्णय लेते समय गलतियां कर रहे हैं। खुद को और परिस्थिति को आगे बढ़ने के लिए थोड़ा वक्त देना होगा। खास करके जब बात पैसों से संबंधित हो। व्यापार से जुड़े व्यक्तियों को आर्थिक मदद प्राप्त होगी, लेकिन इन पैसों का उचित इस्तेमाल करने की भी आवश्यकता है।

करियर : काम से संबंधित चिंता केवल आपके अधिक विचारों के कारण ही होगी।

लव : पार्टनर्स में आपसी तालमेल बना रहेगा।

हेल्थ : पैर से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

🦂 वृश्चिक: आज काम की गति पर ध्यान देने कीआवश्यकता होगी। जितना काम आप बारीकी तरीके से कर रहे हैं, उसी के साथ आपको गति भी बढानी होगी। जिसकी वजह से दिए हुए टारगेट को वक्त में प्राप्त करना आपके लिए संभव होगा। परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों को बांटने की आवश्यकता है।

करियर : विदेश से संबंधित व्यापार आपके लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन आप की अपेक्षा से अधिक वक्त लग सकता है।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित आ रही समस्याओं को लापरवाही न करें।

हेल्थ : घुटने और पैरों का दर्द बढ़ेगा, जिसके कारण नींद में बेचैनी हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

🏹 धनु: आज आपके स्वभाव में आ रहे बदलाव के कारण दूसरों को आप को ठीक से जान पाना कठिन हो रहा है। अपने मन की बातों को खुलकर बोलें। दूसरों से अधिक अपेक्षाएं रखना आपके लिए नुकसानदायक तो हो रहा है। साथ ही, आपका बढ़ता चिड़चिड़ापन और अस्थिरता आपके व्यक्तित्व के बारे में नकारात्मक संदेश दे रहा है।

करियर : आसपास परिस्थिति चाहे जैसे भी बनी रहे, आपको अपने काम से ध्यान विचलित नहीं होने देना है।

लव : पार्टनर की वजह से नाराजगी का सामना हो सकता है।

हेल्थ : दांत और कान से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

🐊 मकर: आज अपने तय की गई सारी बातें आज पूरी होंगी, जिसकी वजह से आपको खुशी प्राप्त हो सकती है। मित्रों के साथ मेलजोल भी बना रहेगा। काम से संबंधित टारगेट पूरा होने के कारण व्यक्तिगत बातों पर ध्यान दे पाना आपके लिए संभव होगा। आज आप खुद के लिए वक्त निकालकर जो बातें आपको पसंद है, ऐसी बातों में समय बिताने की कोशिश करेंगे।

करियर : नौकरी में बढ़ोतरी प्राप्त हो सकती है।

लव : विवाह से संबंधित बातों में स्थिरता प्राप्त होगी।

हेल्थ : बड़ी शारीरिक बीमारी का हल मिलने के कारण आपको राहत महसूस होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

🏮 कुंभ: आज आपको परिस्थिति पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। लोगों के द्वारा आपके ऊपर दबाव डाले जाने की कोशिश की जाएगी। यदि आपको आपका निर्णय सही लगता है तो उसी पर डटे रहें। आज आप लोगों को मात दे पाएंगे, साथ ही उनके साथ आप क्या रिश्ता रखते हैं, इस बात को भी ध्यान देना होगा।

करियर : काम की जगह चल रहे षड़यंत्र के कारण तकलीफ हो सकती है।

लव : पार्टनर के साथ किया गया कठोर व्यवहार पार्टनर को अत्यंत दुखी करा सकता है।

हेल्थ : पाइल्स से संबंधित समस्या तकलीफ देगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

🐋 मीन: आज आप खुद को बेहतरीन तरीके से जानने की कोशिश करेंगे। करीबी व्यक्तियों द्वारा मिल रहे सुझाव को अधिक गंभीरता से लेने के कारण जीवन में योग्य बदलाव नजर आएगा। जीवन से संबंधित समस्याओं को सुलझाने की कोशिश आपकी प्रगति दिखाएगी। आपके मनोबल को बढ़ाने वाले कार्य करते रहें।

करियर : काम से संबंधित बातों में थोड़ी कठिनाई या नजर आएगी, लेकिन आप उनको सुलझाने में भी सफल रहेंगे।

लव : पार्टनर के गुस्से का असर आपकी मानसिक स्वास्थ्य पर हो सकता है।

हेल्थ : शरीर में इंफेक्शन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…