पुलिस कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार लूट के 26 लाख रूपये नगद 01 अवैध पिस्टल 32 बोर…

पुलिस कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार लूट के 26 लाख रूपये नगद 01 अवैध पिस्टल 32 बोर…

02 जीवित कारतूस 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित 01 खोखा कारतूस घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद…

जनपद सहारनपुर/थाना गागलहेड़ी दिनांक 24.03.2021 को थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर दया शुगर मिल के सामने हरियाबांस वाले रास्ते पर बाग के सामने से चेकिंग के दौरान पुलिस कार्यवाही में 02 अभियुक्तों 1-सोहनवीर उर्फ सोनू, 2-सन्दीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 26 लाख रूपये नगद, 01 अवैध पिस्टल 32 बोर, 02 जीवित कारतूस, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित 01 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.03.2021 को थाना गागलहेड़ी क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना के सम्बन्ध में थाना गागलहेड़ी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 75/2021 धारा 394 भादवि में अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपया उक्त लूट की घटना से सम्बन्धित है।
इस सम्बन्ध में थाना गागलहेड़ी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-सोहनवीर उर्फ सोनू निवासी नगला महापत थाना राया जनपद मथुरा।
2-सन्दीप कुमार निवासी करील थाना मुरसान हाथरस हालपता मो0 कोशरपुर मन्दिर वाली गली नं0-02 थाना न्यू आगरा।
बारमदगी
1-लूट के 26 लाख रूपये नगद।
2-01 अवैध पिस्टल 32 बोर, 02 जीवित कारतूस।
3-01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित 01 खोखा कारतूस।
4-घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…