आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के दृष्टिगत मुख्यालय स्तर से समस्त वरिष्ट…

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के दृष्टिगत मुख्यालय स्तर से समस्त वरिष्ट…

पुलिस अधिकारियों को समय-समय पर विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये…

लखनऊ 25 मार्च। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के दृष्टिगत मुख्यालय स्तर से समस्त वरिष्ट पुलिस अधिकारियों को समय-समय पर विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में कार्यवाही हेतु मुख्यतः निम्न दिशा निर्देश निर्गत किये गये है।
विगत 05 वर्षो में सम्पन्न हुए सामान्य निर्वाचन के दौरान घटित घटनाओं का विश्वेषण कर विधिक कार्यवाही की जाये।
पूर्व में घटित चुनाव सम्बन्धी अपराधों में लिप्त पाये गये व्यक्तियों की निगरानी की जाये।
अपराधी तत्वों का चिन्हीकरण कर उनके विरूद्ध प्रभावी बैधानिक कार्यवाही की जाये।
सार्वजनिक स्थानों पर लाईसेंसी असलहों के साथ खुले प्रदर्शन व काफिलों पर अंकुश एवं मा0 चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का अनुपालन किया जाये।
लम्बित गैर जमानती वारण्टो के तामीला हेतु अभियान चलाकर वारण्टियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये।
पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये।
राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम/गैंगेस्टर अधिनियम/गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की जाये।
असामाजिक तत्वों के स्थान विशेष पर आकर रूकने व गड़बड़ी फैलाने की संभावना के दृष्टिगत सरॉय, धर्मशालाओं एवं होटलों की प्रभावी चेकिंग नियमानुसार की जाये।
लाईसेंसी शस्त्रों का सत्यापन कराया जाये, तथा मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से लाईसेंसी शस्त्र दुकानों की चेकिंग नियमानुसार की जाये।
बीट आरक्षी/ग्राम चैकीदार तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई को और अधिक सक्रिय कर छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से संज्ञान में लेकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाये।
अवैध शस्त्रों/शस्त्र फैक्ट्री के विरूद्ध संघन अभियान चलाकर उनकी बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाये।
अवैध शराब की बरामदगी ध्तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये।
अवैध शराब बनाने की भट्ठियों की बरामदगी हेतु अभियान चला कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
 उक्त निर्देशों के क्रम में अवैध शस्त्र एवं अवैध शराब आदि के विरूद्ध प्रदेश में दिनांक 07.03.2021 से अभियान चलाकर कार्यवाही प्रचलित है। दिनांक 24.03.2021 तक कृत कार्यवाही की विवरण निम्नवत है।
अवैध शस्त्र /फैक्ट्रियों के विरूद्ध कृत कार्यवाही
बरामदगी/कृत कार्यवाही बिन्दु संख्या
बरामद फैक्ट्री निर्मित अवैध अग्नेयास्त्र की संख्या 42
बरामद देशी अवैध अग्नेयास्त्रों की संख्या 1623
बरामद अवैध कारतूसों की संख्या 2,943
बरामद अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों की संख्या 34
जब्त किये गये शस्त्रों की संख्या 334
गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या 81
अवैध शराब /भट्ठियों के विरूद्ध कृत कार्यवाही :-
बरामदगी/कृत कार्यवाही बिन्दु संख्या
बरामद कुल अवैध शराब 3,64,418.06 लीटर
गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या(अवैध शराब) 9,262
बरामद अवैध शराब भट्ठियों की संख्या             1316
गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या(अवैध शराब भट्ठी)   1330

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…