अनुपम चौधरी बने कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव…

अनुपम चौधरी बने कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव…

लखनऊ। 23 मार्च।आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेसी पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी में बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपने का काम शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में
अनुपम चौधरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित प्रकोष्ठ का उत्तर प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।इस मौके पर अनुपम चौधरी ने राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं दलित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद,प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल,
कार्यकारी अध्यक्ष मध्य जोन तनुज पुनिया,संगठन सचिव संदीप सिंह का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए अनुपम चौधरी ने कहा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे हम सोनिया गाँधी एवं राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी को विश्वास दिलाने चाहते है कि वर्तमान में पंचायत चुनावों के साथ-साथ आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों तथा साल 2024 में लोकसभा चुनाव में पार्टी को केन्द्र में पुनःपहुंचाने के लिए पूरी मेहनत लगन एवं इमानदारी से काम करेंगे तथा पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया जायेगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…