प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में समाजवादी पार्टी छोड़कर…

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में समाजवादी पार्टी छोड़कर…

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई…

लखनऊ 11 मार्च। लखनऊ के नवनियुक्त अध्यक्ष उत्तरी अजय श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह ने समाजवादी पार्टी की पूर्व पार्षद लक्ष्मी सिंह, पूर्व शहर सचिव भूपिंदर सिंह, नितिन सोनी, उर्मिला मिश्रा, अतुल तिवारी, मयंक मिश्रा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त पूर्व पार्षद लक्ष्मी सिंह एवं भूपिंदर सिंह ने सपा पर आरोप लगाते हुये कहा कि सपा चापलूसों और भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है। देश और प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले चलने व जनविरोधी भाजपा को हटाने का साहस सिर्फ कांग्रेस में ही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…