क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर…

क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर…

अवैध शस्त्र संचालित कर रहे 02 शातिर अभियुक्तों गिरफ्तार किया…

जनपद एटा/ दिनांक 10.03.2021 को थाना कोतवाली देहात व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर लालपुर काली नदी पुल के पास झाड़ियो से पुलिस कार्यवाही में अवैध शस्त्र संचालित कर रहे 02 शातिर अभियुक्तों 1-ललित, 2-ईश्वर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 26 निर्मित/अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचा विभिन्न बोर, 04 जीवित, 08 खोखा कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त ललित के विरूद्ध जनपद एटा के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के 07 अभियोग व अभियुक्त ईश्वर के विरूद्ध जनपद एटा के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के 05 अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-ललित निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा जनपद एटा।
2-ईश्वर निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा जनपद एटा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…