पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर अभियुक्त गिरफ्तार…

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर अभियुक्त गिरफ्तार…

जनपद अमेठी/ दिनांक 04.03.2021 को थाना अमेठी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर   दुर्गापुर बाईपास पर बदमाश की घेराबन्दी की गयी तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अभियुक्त आशीष घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। 01 अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध जनपद अमेठी के विभिन्न थानो पर हत्या, एससी/एसटी एक्ट आदि के 06 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना अमेठी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-86/2021 धारा 302/120बी/34 भादवि में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना अमेठी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
आशीष निवासी ग्राम मड़ौली थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…