पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर भिन्न भिन्न स्थानो से…

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर भिन्न भिन्न स्थानो से…

02 पुरस्कार घोषित सहित 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया…

लखनऊ 3 मार्च। दिनाॅकः 02/03.03.2021 को थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर भिन्न भिन्न स्थानो से 02 पुरस्कार घोषित सहित 04 अभियुक्तो 1-अनिल 2-मंगलेश 3-पिन्टू उर्फ अरविन्द 4-ऋषि को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के निशादेही से अवैध शराब से सम्बन्धित फर्जी 332 कूट रचित पेपर, 50 ढक्कन, 200 खाली शीशी आदि बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हंै, जिनके विरूद्ध थाना बन्थरा, थाना सरोजनीनगर व थाना हुसैनगंज पर कई अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल व मंगलेश कमिश्नरेट लखनऊ से वाॅछित चल रहे थे, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना सरोजनीनगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-अनिल निवासी संजय गाॅधी मार्ग, आजादनगर थाना कृष्णानगर,लखनऊ।
2-मंगलेश निवासी पहाडपुर थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर।
3-पिन्टू उर्फ अरविन्द निवासी बन्थरा बाजार थाना बन्थरा लखनऊ।
4-ऋषि निवासी ग्राम अमावा थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली।
बरामदगीः-
1-अवैध शराब से सम्बन्धित फर्जी 332 कूट रचित पेपर,
2- 50 ढक्कन,
3-200 खाली शीशी आदि

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…