अहमदाबाद की आयशा का दहेज लोभी पति राजस्थान के पाली से गिरफ्तार…

अहमदाबाद की आयशा का दहेज लोभी पति राजस्थान के पाली से गिरफ्तार…

आरिफ संग आयशा: कभी ये भी हसीन पल थे 👆                                          आयशा: हमें किसी से कोई शिकवा नहीं 👆

लालची शौहर आरिफ राजस्थान से पकड़ा गया 👆

साबरमती नदी में कूदकर आयशा ने दे दी जान: आत्महत्या से पूर्व बनाया गया वीडियो हुआ था वायरल…

2018 में हुई थी शादी: पैसों की डिमांड बढ़ने पर पिता के घर आ गई थी आयशा…

लखनऊ/अहमदाबाद। अहमदाबाद की आयशा बानो मकरानी (23 वर्ष) द्वारा नदी में कूदकर आत्‍महत्‍या करने के मामले में गुजरात पुलिस ने फरार पति आरिफ खान को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार कर लिया है। अहमदाबाद के वातवा में अल्मीना पार्क की रहने वाली आयशा ने आत्महत्या करने से पूर्व एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था, आयशा ने 25 फरवरी की दोपहर साबरमती नदी में कूद गई थी, बाद में आयशा द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो वायरल हो गया था।

इस चर्चित मामले में कथित तौर पर पति द्वारा उत्पीड़न का मामला सामने आया है, उसकी शादी 2018 में हुई थी। आरिफ खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। साबरमती रिवरफ्रंट वेस्ट पुलिस स्टेशन के निरीक्षक वीएम देसाई के अनुसार आरिफ खान को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एक पुलिस टीम जालौर उसके निवास पहुंची थी, जहां मिला नहीं था। बाद में आरोपी को पाली से पकड़ लिया गया, उसे ट्रांजिट रिमांड पर अहमदाबाद लाया जा रहा है।
आयशा ने अपने अंतिम वीडियो में भावुक तरीके से कहा कि वो जो भी कुछ कर रही हैं, अपनी मर्जी से कर रही हैं। आयशा की मौत के बाद पता चला था कि ये मामला दहेज उत्पीड़न का है। आयशा की शादी राजस्थान के आरिफ से 2018 में हुई थी, उसे लगातार दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा था।आयशा के पिता के मुताबिक उन्होने ससुराल वालों को कुछ पैसे भी दिए लेकिन डिमांड लगातार बढ़ती ही चली गई। ऐसे में कुछ वक्त पहले ही आयशा अहमदाबाद आ गई थी और जब पति से कोई संपर्क नहीं हुआ, तो उसने ये कदम उठा लिया। (2 मार्च 2021)

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,