गोधन विकास एवं संरक्षण मंत्रालय का गठन हेतु बैठक…

गोधन विकास एवं संरक्षण मंत्रालय का गठन हेतु बैठक…

लखनऊ 28 फरवरी। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ, उत्तर प्रदेश की आज यहां कैसरबाग स्थित प्रदेश कार्यालय में हुयी बैठक में गौ माता की रक्षा, सुरक्षा एवं संवर्द्धन के लिये देश में वित्त मंत्रालय से संबद्ध एक अलग गोधन विकास एवं संरक्षण मंत्रालय के गठन किये जाने की मांग की है। इसके अलावा केन्द्र और राज्य सरकारों से गोपालकों को प्रति गौ दिये जाने वाले मानदेय नौ सौ रूपये से बढ़ाकर दो हजार दिये जाने की भी मांग उठायी गयी।
उतरौला हाऊस, कैसरबाग में हुयी इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय, प्रदेश अध्यक्ष डा0 पवन राजपूत, प्रदेश महामंत्री संजय कुमार सोनी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री एहसान अली खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शुएब जहूर सहित प्रदेशभर से आये प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुये उत्तर प्रदेश के शेष बचे जिलों में संगठन की इकाईयों के गठन जल्द से जल्द करने का निर्णय लिया गया और संगठन के कार्यों में तेजी लाने के लिये तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के ओएसडी रहे लालता प्रसाद को प्रदेश उपाध्यक्ष, सर्वेश कुमार को प्रदेश सचिव, ओम प्रकाश वर्मा को जिला उपाध्यक्ष लखनऊ, रामचन्द्र प्रजापति को जिलाध्यक्ष बलरामपुर, रमाशंकर प्रजापति को जिला सचिव बलरामपुर, राजेश कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष फर्रूखाबाद मनोनीत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने कहा कि देशभर में संगठन तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक संगठन के किये गये प्रमुख कार्यों से भी मौजूद लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि देश की कई राज्य सरकारें संगठन को गौ रक्षा के लिये मदद के लिये सहयोग कर रही है। श्री भारतीय ने इस मौके पर मांग उठाते हुये कहा कि अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के सदस्यों को गौ षालाओं की जिला समितियों में शामिल किया जाये और उन्हें गौशालाओं के निरीक्षण की अनुमति दी जाये।

 

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…