हिन्दू महासभा ने संगठन का विस्तार किया…

हिन्दू महासभा ने संगठन का विस्तार किया…

लखनऊ 28 फरवरी। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की हुयी बैठक में संगठनात्मक ढांचे की मजबूती को लेकर चर्चा करते हुये कई नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी। प्रदेश प्रभारी शिवपूजन दीक्षित के निर्देश पर बुलायी गयी बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गयी।
प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुयी इस बैठक में घोषित नवनियुक्त पदाधिकारियों जिनमें महादेवजी महाराज को हिन्दू महासभा धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीकान्त पाण्डेय को पूर्वान्चल के अध्यक्ष, अरविन्द कुमार शुक्ला को महोबा का जिलाध्यक्ष एवं निहारिका सिंह को लखनऊ महिला जिला इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक में प्रदेश इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों और महानगर से आये पदाधिकारी शामिल थे। इस मौके पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि हिन्दू महासभा के नीतियों को आगे बढ़ाते हुये जिस तरह से हिन्दू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी जान से लगे हुये है, उससे साफ है कि पार्टी राजनीतिक मैदान में एक सशक्त भूमिका निभाने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। श्री त्रिवेदी के अलावा बैठक को अन्य कई पदाधिकारियों ने भी संगठन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर अपने अपने विचारों को रखा। इसके साथ ही बैठक में आगामी भारतीय नववर्ष के आगमन के स्वागत को लेकर कार्यक्रम को तैयार करने पर भी चर्चा हुयी, जिसकी रूपरेखा जल्द ही तय कर पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अवगत करा दिया जायेगा इसके अलावा विभिन्न इकाई की सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी को आगामी 15 मार्च तक षपथ समारोह आयोजित करने के निर्देश दिये। ने संगठन का विस्तार किया

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…