हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री बने अनुराग शुक्ला, कार्यकारिणी घोषित…

हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री बने अनुराग शुक्ला, कार्यकारिणी घोषित…

लखनऊ 22 फरवरी। कैसरबाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आज अपराह्न हिन्दू जागरण मंच की नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई। हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख विकास शुक्ल ने प्रांतीय कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि अनुराग शुक्ला को महामंत्री बनाया गया है।
प्रांतीय अध्यक्ष ने आज कार्यकारिणी की घोषणा की, इसमें मनीष श्रीवास्तव को कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए बाबू मिश्रा एवं जगदीश, मंत्री पद पर रोहतास सिंह, राहुल तिवारी, विमल, वंदना गुप्ता के नाम की घोषणा हुई। उन्होंने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रचार प्रमुख अभिषेक शरण, सम्पर्क प्रमुख अनिल चौबे, युवा वाहिनी के प्रमुख दिनेश गुप्ता, विरांगना वाहिनी की प्रमुख सीमा सिंह व वाहिनी में महामंत्री रेखा यादव, विधि प्रमुख अमितेष कुमार मृत्युंजय, कार्यालय प्रमुख सौरभ सिंह, धार्मिक संगठन प्रमुख राजेन्द्र, सांस्कृतिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ की महामंत्री लक्ष्मी, प्रशिक्षण प्रमुख दिनेश एवं बेटी बचाओ प्रमुख नीति गुप्ता के नामों की घोषणा हुई।
प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने समस्त पदाधिकारियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। क्षेत्र संगठनमंत्री शिव कुमार ने प्रांतीय कार्यकारिणी से आगामी योजनाओं और विशेष कार्यो को लेकर चर्चा की।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…