पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर अभियुक्त मल्खे उर्फ जीतू गिरफ्तार… 

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर अभियुक्त मल्खे उर्फ जीतू गिरफ्तार… 

मेरठ/ दिनाॅकः 26.02.2021 की रात्रि थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर विक्टोरिया पार्क के पास बदमाशो की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त मल्खे उर्फ जीतू घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। एक बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हंै। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट का 01 मोबाइल फोन, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जीवित, 01 खोखा कारतूस, 01 मोटर साइकिल बरामद हुई। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं। दिनाॅकः 16.02.2021 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी ,जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद मोबाइल फोन उक्त घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…