प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से बढ़ रही है महंगाई – सुनील सिंह…

प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से बढ़ रही है महंगाई – सुनील सिंह…

लखनऊ 17 फरवरी। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार व प्रदेश सरकार पर बढ़ती महंगाई को लेकर आज जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा है कि जहां पेट्रोल डीजल के मूल्य आसमान छूते दामों ने जहां पेट्रोल-डीजल ने देश में सैकड़ा मार लिया है। वहीं पर प्रदेश में भी ₹90 के आसपास मूल्य पहुंच गया है। यही हालत डीजल की कीमतों का भी है। उन्होंने एलपीजी गैस सिलेंडरों के दामों की वृद्धि कर महंगाई से जनता की कमर तोड़ दी गई है। पेट्रोल डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम है, लेकिन सरकार निरंतर पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि कर आम जनमानस का खून चूस रही है। बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा देने के उद्देश्य से सरकार आए दिन आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि भी कर रही है।
भाजपा सरकार जनता की मुसीबतों को बढ़ाने वाली सरकार बन कर रह गई है। सरकार अच्छे दिन के सपने दिखाकर सत्ता में आई तो थी। अब आम जनमानस खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। बेरोजगारी और अच्छे दिनों की इस वादाखिलाफी पर भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…