राजस्व ग्राम/बसावटों को पक्के सम्पर्क मार्गों से जोड़ने हेतु 198 लाख की धनराशि अवमुक्त…

राजस्व ग्राम/बसावटों को पक्के सम्पर्क मार्गों से जोड़ने हेतु 198 लाख की धनराशि अवमुक्त…

लखनऊ 16 फरवरी।  उ0प्र0 शासन द्वारा 2011 की जनगणना के अनुसार 250 से अधिक आबादी की बसावटों को जोड़े जाने के अन्तर्गत कृषि विपणन सुविधाओं हेतु राजस्व ग्राम/बसावटों को पक्के सम्पर्क मार्गों से जोड़ने हेतु ग्रामीण सम्पर्क मार्गों का नवनिर्माण/पुनर्निर्माण/मिसिंग लिंक एवं अन्य ग्रामीण मार्गों के निर्माण योजनान्र्गत जनपद गाजीपुर के 14 सम्पर्क मार्गों हेतु रू0 01 करोड़ 98 लाख 87 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन कार्यों हेतु रू0 9 करोड़ 94 लाख 68 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
जनपद गाजीपुर के इन 14 कार्यों (लम्बाई 22.60 किमी0) में विधानसभा सैदपुर व सदर के 05-05 तथा जमांनिया के 04 कार्य सम्मिलित हैं। जारी शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को मानक व गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण कार्यों मे उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी कार्य को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…