राष्ट्रीय लोकदल के  राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान स्वाभिमान के प्रतीक चौ0 अजित सिंह का…

राष्ट्रीय लोकदल के  राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान स्वाभिमान के प्रतीक चौ0 अजित सिंह का…

82वां जन्मदिवस सादगी के साथ राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर मनाया गया…

लखनऊ 12 फरवरी। राष्ट्रीय लोकदल के  राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान स्वाभिमान के प्रतीक चौ0 अजित सिंह का 82वां जन्मदिवस सादगी के साथ राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने चौ0 साहब के जन्मदिन का केक काटा और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जन्मदिवस की बधाई दी। इस अवसर बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और चौ0 अजित सिंह जिंदाबाद के नारे लगाये।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों को सम्बोधित करते हुये अनिल दुबे ने कहा कि चौ0 साहब का सम्पूर्ण जीवन किसानों की सेवा करते हुये व्यतीत हो रहा है और आज भी किसान हितों के प्रति सचेत रहते हुये समय समय पर किसानों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौ0 अजित सिंह का संदेष गांव गांव पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्राण प्रण से जुटना होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता संतोष यादव, डाॅ0 सुरेष यादव, रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, रामदीन भारती, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, व्यवस्थाधिकारी इकराम सिंह, जिलाध्यक्ष जगदीष रावत, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, अष्विनी प्रताप सिंह, गोविंद सिंह चंदेल, हरपाल यादव, रवी, संगीता नन्दिनी, पूजा दूबे, सुरेश खण्डेलवाल, वृंदा पाण्डेय, बेबी, शफीक सिददीकी, अजय सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों ने “चलों गांव की ओर” अभियान मेरा गांव मेरा संगठन चलाने का संकल्प लिया। जिसके तहत रालोद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक बनाने और केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफ़ाश करेंगे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…