*”और अपनी लगाई आग में वह खुद जल गया”*

*”और अपनी लगाई आग में वह खुद जल गया”*

 

*जलती हुई महिला ने आग लगाने वाले सनकी प्रेमी को पकड़ लिया, हुई मौत…..*

 

*शादी से इंकार करने पर गया था पेट्रोल डालकर महिला को जलाने: महिला की हालत गंभीर*

 

   *लखनऊ/मुंबई।* देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, एक सनकी प्रेमी ने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगा दी जल रही महिला ने आग लगाने वाले को जकड़कर पकड़ लिया और दोनों जलने लगे। महिला को जलाने वाले कथित प्रेमी ने महिला की पकड़ से छूटने की बहुत कोशिश की पर सफल नहीं हो सका‌ और उसकी झुलसने से मौत हो गई, जबकि महिला अस्पताल में मौत से जूझ रही है।यह चौंकाने वाली घटना मुंबई के मेघवाड़ी इलाके की है। पुलिस ने विजय खंबे नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो अब मर चुका है। जबकि महिला को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई के पूर्व में जोगेश्वरी के गांधीनगर इलाके में विजय खंबे नाम का शख्स और महिला एक दूसरे को ढाई साल से जानते थे, असल में विजय महिला से शादी करना चाहता था। लेकिन शादी के प्रस्ताव को महिला के परिवार वालों ने मना कर दिया था। इसके बाद से विजय ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। वह शराब पीकर अक्सर हंगामा करता था, महिला ने विजय को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था।

रात में महिला घर पर अकेली थी, विजय उसके घर पेट्रोल से भरी बोतल लेकर पहुंच गया। विजय ने महिला पर पेट्रोल की पूरी बोतल डाल दी और लाइटर से आग लगा दी, इसमें महिला जलने लगी और इसी दौरान उसने विजय को भी पकड़ लिया इसमें विजय और महिला दोनों बुरी तरह जल गए। दोनों जलते हुए घर से बाहर की तरफ भागे, जहां लोगों ने आग बुझाई। दोनों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया और बाद में डॉक्टरों ने उन्हे जेजे अस्पताल रेफर कर दिया। विजय की मौत हो गई जबकि महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। (9 फरवरी)

*विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,*