अपार्टमेंट के भीतर गोलीबारी में दो बच्चों की मौत…

अपार्टमेंट के भीतर गोलीबारी में दो बच्चों की मौत…

एक की हालत गंभीर…

टोलिडो (अमेरिका), 06 फरवरी। ओहायो के टोलिडो में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की एक घटना में दो बच्चों की मौत हो गई और तीसरा बच्चा घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने ट्वीट किया कि घरेलू विवाद के दौरान बच्चों को गोली मारी गई, इसमें घायल हुए तीसरे बच्चे की हालत नाजुक है। इसमें बताया गया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। टोलिडो पुलिस के अधिकारी डेनियल गेरकेन ने बताया कि गोलीबारी एक अपार्टमेंट के भीतर हुई। उन्होंने कहा, ‘‘घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति हमारी हिरासत में है।’’ फिलहाल पुलिस ने बच्चों के नाम, उम्र तथा अन्य जानकारी और संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…