अपहरणकर्ता अभय गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया…

अपहरणकर्ता अभय गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया…

फिरोजाबाद/ दिनांक 02.02.2021 को थाना दक्षिण व क्राइम बान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सीएल जैन कालेज से हुॅमायूपुर को जाने वाले रास्ते पर  मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत फायरिंग कर दी । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में मुख्य अपहरणकर्ता अभय गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्त उसके अन्य साथियों 2-हिमांशु 3-सतीश 4-रीता 5-बब्लू को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 जीवित, 01 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित 02 दो पहिया वाहन बरामद हुये। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि दिनाॅकः 31.01.2021 को थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत 02 बच्चों को अज्ञात बदमाशों द्वारा अपहरण करने की घटना कारित की गयी थी, जनपदीय पुलिस द्वारा दोनो बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया था। इस सम्बन्ध में थाना दक्षिण पर मु0अ0सं0-54/2021 धारा 364 ए भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे।
इस सम्बन्ध में थाना दक्षिण पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1-अभय निवासी सरस्वती कुन्ज, गोविन्दनगर थाना गोविन्दनगर थाना मथुरा, हालपता- मकान नई आबादी बाम्बे बाजार, बोदला थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा।
2-हिमांशू निवासी मोहल्ला धाकरान थाना नाई की मण्डी जनपद आगरा।
3-सतीश निवासी भीमगर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद।
4-रीता पत्नी बब्लू निवासी भीमगर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद।
5-बब्लू निवासी भीमगर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद।
बरामदगीः-
1-01 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 जीवित, 01 खोखा कारतूस,
2-घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित 02 दो पहिया वाहन

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…