प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज अन्न-दाता को…

प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज अन्न-दाता को…

सताया-रुलाया जा रहा है – राम बहादुर रावत…

लखनऊ। नागरिक एकता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पूरे प्रदेश के संगठन की बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व I.A.S. मा0 राम बहादुर रावत व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० शमीम एवं प्रदेश अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी और पार्टी प्रमुख महासचिव रिजवान अहमद ने तहे दिल से विभिन्न जनपदों से आये हुए जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का पूरे जोर-शोर से स्वागत कर सभी को अपना कीमती समय देने के लिए शुक्रिया अदा किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक राम बहादुर रावत ने कहा कि आज अन्न-दाता को सताया-रुलाया जा रहा है, युवाओं को रोजगार के नाम पर गुमराह किया जा रहा है, महिलाओं पर आय-दिन अत्याचार बढ़ता जा रहा है भ्रष्टाचार अपनी चरम-सीमा पर है। शासन-प्रशासन आज सरकार की कठपुतली बन कर रह गया है, जब भी दलित, पिछडा व मुसलामान अपने हक़ की आवाज उठाता है, तो उस पर NSA, UAPA जैसी धाराएं लगाकर जेल में डाल दिया जाता है, हमारी पार्टी अन्नदाता, जवान, महिलाओं, शोषित, हर व्यक्ति की आवाज उठाती रही है, और आगे भी उठाती रहेगी इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० शमीम ने कहा हमारी पार्टी के बढ़ते कारवें को देखते हुए आज प्रदेश के सभी राजनैतिक दल सकते में हैं, सपा बसपा, कांग्रेस, बीजेपी ने प्रदेश के लोगों को छला है, हर वर्ग के लोग इन सभी दलों से नाराज़ है नागरिक एकता पार्टी पर हर व्यक्ति की आस बन कर प्रदेश की राजनीति में उभरी है, जनता के अपार प्यार और विश्वास ने हमारे हौसलों की उड़ान में पंख लगाने का काम किया है, 2022 के चुनाव में पार्टी प्रदेश की चुनिंदा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नईम अंसारी व उमर खान, लखनऊ मंडल प्रभारी आर.डी.राम कनौजिया, मंडल उपाध्यक्ष गुलनाज बानों, मंडल सचिव अतिकुन्निसा, प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मौर्या, प्रदेश प्रवक्ता सबीह फातिमा, लखनऊ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सबा नईम, प्रदेश मीडिया प्रभारी मो० अनीश, फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष खुश नवाज, बाराबंकी जिलाध्यक्ष विजय शंकर मौर्या, कन्नौज जिलाध्यक्ष मैनूर खान, इलाहाबाद जिलाध्यक्ष शहीद उर्फ़ पप्पू, लखीमपुर जिलाध्यक्ष मो० इब्राहीम अंसारी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मो० नाशिर अली, कुशीनगर जिलाध्यक्ष अबुल कैश, गोरख पुर जिलाध्यक्ष तैय्यब, जिला प्रभारी शशिकांत सोनकर, इलाहबाद जिला प्रभारी महताब अली शाह, जिला प्रभारी अलीगढ़ इमामुद्दीन, मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष मुकेश रावत, लखनऊ नगर अध्यक्ष सलमान मंसूरी, शाहीन बानों नगर अध्यक्ष महिला सभा, वरिष्ठ सदस्य शोहराब, रुस्तम के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भारी संख्या में मौजूद रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…