उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को…

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को…

सम्बोधित करते हुए बताया…

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि गत दिवस 26 जनवरी, 2021 गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर झांकियां प्रस्तुत की गयी जिसमें अयोध्या, उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर नामक झांकी को राज्य/केन्द्र शासित श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। प्रदेश में 28, 29 जनवरी, 2021 को स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन लगाने के कार्य के अन्तर्गत आज 28 जनवरी, 2021 को स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि आज कोविड-19 के एक दिन में 1,12,652 टेस्ट किये गये है तथा अब तक 2 करोड़ 75 हजार से अधिक टेस्ट किये जा चुके है। प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.75 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट तथा 15.25 करोड़ से अधिक व्यक्तियों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। सर्विलांस अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 18 करोड़ लोगों तक सरकारी मशीनरी ने पहुंचकर हालचाल जाना गया है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में समुचित इलाज व्यवस्था करने के साथ-साथ टेस्टिंग, काॅन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस का कार्य करने से प्रदेश में कोविड-19 का संक्रमण नियंत्रण की स्थिति में आ चुका है।
श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, मध्यम व वृहद श्रेणी की 8.18 लाख इकाइयाॅ क्रियाशील है जिनमें 52 लाख श्रमिक कार्य कर रहे है। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 7.15 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को लगभग 25,000 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.37 लाख इकाइयों को रू0 11,100 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 11.52 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों को बैंकों द्वारा लगभग 36,000 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। इन एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से लगभग 27 लाख से अधिक लोगांे को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार में उपलब्ध कराने की एक मुहिम चला रही है। सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है। सरकार द्वारा 04 साल में 04 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों में जिला रोजगार प्लान बनाये जा रहे है तथा रोजगार के अवसर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सृजित करने हेतु योजना बनायी जा रही है। योजनाओं को मिलाकर प्रदेश का एक रोजगार प्लान बनाकर प्रदेश में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार पैदा कर बेरोजगार युवकों को समायोजित किया जायेगा।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसके क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 629.57 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। किसानों को धान व मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करें तथा किसानों की उपज का वाजिब दाम मिले। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों के विवरण में अंतर हो जाने के कारण जो किसान इस योजना से वंचित हो गये थे। उनके लिए 01 फरवरी, से 03 फरवरी, 2021 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों के डेटा फीडिंग संबधी विवरण सही किये जायेंगे।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,12,652 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,75,36,736 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 251 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 6,230 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 1722 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 534 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 380 तथा अब तक कुल 5,84,752 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,84,370 क्षेत्रों में 5,09,897 टीम दिवस के माध्यम से 3,13,97,247 घरों के 15,25,23,857 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि आज 28 जनवरी, 2021 को स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया। जिसमें अपराह्न 03 बजे तक 01,12,264 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगायी गयी। स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन के लिए 28, 29 जनवरी तथा 04 व 05 फरवरी, 2021 की तिथि नियत की गयी है। इसके बाद फ्रंट लाइन कर्मियों के वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी, 2021 से पल्स पोलियो अभियान भी शुरू किया जायेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि जब तक वैक्सीन की दोनों डोज लग नहीं जाती तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो जाती तब तक कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…