बाइक सवार और बोलेरो गाड़ी के आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत एक घायल…

बाइक सवार और बोलेरो गाड़ी के आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत एक घायल…

लखनऊ। संतोष सोनी उम्र 35 वर्ष पुत्र शिवप्रसाद सोनी निवासी पट्टी ब्लॉक के बगल अपने एक मित्र के साथ प्रतापगढ़ से पट्टी घर जा रहा था। तभी कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के पास एक अनियंत्रित बोलेरो जो प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी, उससे जोरदार टक्कर हुई। जिसमें दोनो बाइक सवार सड़क किनारे गिर पड़े। वही बोलेरो गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। आस पास के लोग मौके पर पहुँचकर दोनो घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरो ने संतोष सोनी को मृतक घोषित कर दिया। वही दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है। मृतक संतोष सोनी अपने माँ बाप का इकलौता पुत्र था। संतोष सोनी के दो बच्चे एक 6 साल का बेटा और एक 8 साल की बेटी है। घर सूचना मिलते ही पत्नी और परिवार पर जैसे दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा। दुर्घटना स्थल कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव के पास का है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…