आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 9 जनवरी 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 9 जनवरी 2020…

🐏 मेष: आज आपको परिवार के व्यक्ति का सहयोग और प्रेरणा मिलने की वजह से जिन बातों को आप अभी तक टाल रहे थे, उन बातों के बारे में सोच-विचार करना होगा। अपने आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव आप सभी पर डाल पाएंगे। लोगों के साथ योग्य तरीके से जुड़े रहने की वजह से आप अपने लिए नए स्तोत्र भी उपलब्ध करा पाएंगे।

करियर : काम से संबंधित बातों की ट्रेनिंग आपके द्वारा दी जाएगी। जिसकी वजह से काम से संबंधित बातों को और अच्छे से समझना आपके लिए भी संभव होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच का प्यार बढ़ेगा।

हेल्थ : शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

🐄 वृषभ: आज परिस्थिति पर आपका पूरा नियंत्रण होने की वजह से योग्य दिशा में प्रगति देख पाना आपके लिए संभव हो सकता है। परिवार के बच्चों की तरफ खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। उनको भावनात्मक तरीके से मजबूत बनाने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न और बढ़ाने होंगे।

करियर : यदि काम से संबंधित बातों में प्रगति नहीं दिख रही है तो थोड़ा संयम और इच्छा शक्ति बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर के बढ़ते गुस्से की वजह से उनकी निर्णय क्षमता भी कम हो रही है, इसलिए आपका साथ उनके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

हेल्थ : पेट की जलन से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

👫 मिथुन: आज आप विचारों में कन्फ्यूजन बढ़ने की वजह से परिवार से संबंधित निर्णय आप नहीं ले पा रहे हैं, इसलिए परिवार के किसी समझदार व्यक्ति को निर्णय से संबंधित जिम्मेदारी देने की आवश्यकता होगी। यदि परिवार के लोगों के बीच प्रॉपर्टी से संबंधित वाद विवाद हो रहे हैं तो इसे आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें।

करियर : काम की जगह सहकर्मी एक-दूसरे का साथ न दे पाने की वजह से काम की जगह का वातावरण ठीक नहीं रहेगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित कन्फ्यूजन बढ़ेगा।

हेल्थ : स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

🦀 कर्क: आज आपको अपने नेतृत्व शक्ति को जानकर परिस्थिति पर नियंत्रण लाने की कोशिश करनी होगी। छोटी बातों को भी नजरअंदाज करना आपके लिए तकलीफदायक हो सकता है। मन के अंदर चल रहे द्वंद्व को मिटाने की कोशिश करें। आपकी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आपके ऊपर दी जा सकती है।

करियर : काम से संबंधित बातों को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लव : व्यक्तिगत जीवन में प्रगति न देख पाने की वजह से रिलेशनशिप से संबंधित आपका उत्साह कम हो सकता है।

हेल्थ : गले की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करनी होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

🦁 सिंह: आज प्रलोभनों की तरफ आकर्षित होने की वजह से कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है। वैवाहिक जीवन को ठीक करने के लिए पार्टनर्स को एक-दूसरे के साथ संवाद ठीक से बनाए रखने की आवश्यकता होगी। घर के किसी व्यक्ति की वजह से परिवार के लोगों के बीच क्लेश हो सकता है।

करियर : पैसों से संबंधित रखा टारगेट आपका पूरा होगा।

लव : पार्टनर्स एक-दूसरे को ठीक से जानने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : सेहत ठीक रखने के लिए व्यसनों से दूर रहना होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

💁‍♀ कन्या: आज आपको परिवार से मिल रहे प्रेम की वजह से आपका उत्साह बना रहेगा। आपके द्वारा किए गए काम की प्रशंसा हो सकती है। कठिन काम को आज पूरा करवाना आपके लिए संभव हो सकता है, जिसके लिए थोड़ी अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी। विचारों में सकारात्मकता बने रहने की वजह से आपका व्यक्तित्व और आकर्षित बना रहेगा।

करियर : नौकरी करने वालों को नए प्रोजेक्ट द्वारा बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर्स को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने के लिए एकांत में वक्त बिताना जरूरी होगा।

हेल्थ : बच्चों की सेहत ठीक रहने की वजह से माता-पिता की चिंता दूर होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

⚖ तुला: आज आपको अधिक मेहनत और कष्ट द्वारा प्राप्त किए गए स्थान को बनाए रखना आपके लिए संभव हो पाएगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आपकी वजह से परिवार को भी मान-सम्मान प्राप्त होगा।

करियर : शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग पीएचडी या उच्च शिक्षण से संबंधित निर्णय ले पाएंगे।

लव : आपके रिलेशनशिप को पिताजी द्वारा नकारा जा सकता है।

हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ बढ़ेगी।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 4

🦂 वृश्चिक: आज आपके स्वभाव को और विचारों को दूसरों के द्वारा समझना आज कठिन हो सकता है। दूसरों की गोपनीय बातें आपके पास मेहफूज होने के कारण लोगों को आपके सामने भावनाओं को प्रकट करना आसान लग सकता है। दूसरों को भावनात्मक तरीके से आधार देते समय खुद की भावनाओं का भी ध्यान रखना होगा।

करियर : करियर से संबंधित निर्णय में परिवार का साथ ना मिलने की वजह से पैसों से संबंधित तकलीफ का सामना आपका हो सकता है।

लव : आपके अंदर बढ़ रही कठोरता रिलेशनशिप पर बुरा असर कर सकती है।

हेल्थ : छाती और पेट से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

🏹 धनु: आज आपको घर से संबंधित तकलीफ दूर होने की वजह से मानसिक समाधान प्राप्त हो सकता है। जिस यात्रा के लिए आप काफी दिनों से प्रयत्न कर रहे थे, उससे संबंधित कोई खुश खबर मिलेगी। परिवार के लोगों द्वारा हुई गलतियों को भुलाकर रिश्ते को फिर से ठीक करने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी।

करियर : विदेश में पढ़ने वाले व्यक्ति काम से संबंधित अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

लव : पति-पत्नी मिलकर घर से संबंधित निर्णय या प्रॉपर्टी खरीदने का निर्णय ले सकते हैं।

हेल्थ : शरीर में बढ़ती एसिडिटी को कम करने के लिए जीवनशैली और खानपान में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

🐊 मकर: आज परिस्थिति में मनचाहा बदलाव देखने के बावजूद भी आपके मन को शांति मिल पाना आज के दिन कठिन हो सकता है। केवल भविष्य के बारे में ही चिंता करते रहने की वजह से दिक्कत हो सकती है। मित्र परिवार के किसी प्रिय व्यक्ति द्वारा किया गया बर्ताव आपको दुख दे सकता है।

करियर : काम से संबंधित बातों के बारे में निर्णय लेना आपके लिए आज कठिन होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच में भिन्नता होने के बावजूद भी एक-दूसरे के प्रति प्रेम बना रहेगा।

हेल्थ : बदलते वातावरण का परिणाम आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

🏮 कुंभ: आज आपको परिस्थिति से संबंधित निर्णय लेते समय प्रेक्टिकल रहने की आवश्यकता होगी। केवल ख्यालों में रहने की वजह से आपको परिस्थिति की केवल नकारात्मक का दिख रही है। आपको मिल रहे अवसर का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। परिवार की व्यक्ति द्वारा आपकी नाराजगी दूर करने की कोशिश होगी।

करियर : नौकरी में बदलाव लाने की आपकी कोशिश सफल रहेगी फिर भी मनचाहा प्रोफाइल मिलने के लिए वक्त लग सकता है।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय लेना आज आपके लिए कठिन होगा।

हेल्थ : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और प्राणायाम को जीवन शैली का भाग बनाने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

🐋 मीन: आज आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। जिसके द्वारा आप नाम और पैसा दोनों कमा पाएंगे। मित्र परिवार के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। खुद को मानसिक और शारीरिक स्वरूप से स्वस्थ रखने के प्रयत्न आपके द्वारा किए जाएंगे।

करियर : मीडिया से जुड़े लोगों को काम के नए अवसर प्राप्त होंगे।

लव : आपके रिलेशनशिप को परिवार द्वारा स्वीकार किया जाएगा।

हेल्थ : शरीर से संबंधित किसी बड़ी तकलीफ का निवारण कर पाना आपके लिए आज संभव हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…