*पुलिस ने दिया एक वर्ष का ब्यौरा,*  

*पुलिस ने दिया एक वर्ष का ब्यौरा,*

*सैंकड़ो को पहुचाया सलाखों के पीछे*

*सोनीपत, (राजेश आहूजा)।* वर्ष 2020 के दौरान सोनीपत पुलिस ने एक वर्ष का ब्यौरा देते हुए सैंकड़ो को सलाखों के पीछे पहुचाया है। एस पी सोनीपत जशनदीप सिंह रंधावा, हरियाणा पुलिस प्रमुख मनोज यादव व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक मण्डल, रोहतक सन्दीप खिरवार के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन ने सामाजिक दायित्व के प्रति कदम बढ़ाते हुए सामाजिक कुरूतियों पर लगाम लगाने हेतु असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए ये बताया कि जिले के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार सोनीपत पुलिस ने समय-समय पर धर पकड़ अभियान चलाये जिसमें पुलिस को काफी सफलता मिली। संगीन अपराधों हत्या, हत्याप्रयास, लूट, डकैती जैसे अपराधों का विश्लेषण करने पर पुलिस ने इन अपराधों में शस्त्रों व शराब जैसी करूतियों का प्रयोग होना पाया है। सोनीपत पुलिस ने अवैध हथियारों की खोज व शराब से जुड़े अभियान चलाये और वर्ष 2020 में पुलिस ने 269 मामलों को खोज निकालकर 273 देशी पिस्तौल, 5 देशी रिवाल्वर, गन 1, 372 जिन्दा कारतूस, 8 मैगजीन व 5 खतरनाक चाकू बरामद किये गये। साथ ही पुलिस ने इनकी उत्पति करने वाले व्यक्तियों को भी खोज निकालने का प्रयास किया है।

इस कड़ी में सोनीपत पुलिस ने 226 व्यक्तियों को जुॅआ, सट्टा जैसी कुरूतियों में लगे व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस अभियान के अन्तर्गत 106 मामले दर्ज कर 795150 रूपये भी बरामद किये हैं व 91 मामले दर्ज कर 109 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर, 6.849 किलो अफीम, 48.951 किलो चरस, 348.275 किलो गांजापत्ती, 111.254 ग्राम स्मैक, 34.50 ग्राम हेरोईन व 1620.480 किलो चुरापोस्त बरामद किया था।

आबकारी अधिनियम में सोनीपत पुलिस ने 323 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 128693 अंग्रेजी शराब, 41687 अवैध देशी शराब व 5475 बोतल बीयर व 25 लीटर नाजायज शराब बरामद की थी इसके अलावा 32 मोस्ट वांटेड ईनामी बदमाशों, 226 अदघोषित अपराधियों व 153 बैल जम्परों को भी खोजकर गिरफ्तार किया है। अपहरण, हत्या, लूट जैसी संगीन घटनाओं में भी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…