बैखौफ अपराधियों ने चर्चित मुखिया को दिनदहाड़े गोली मारी, हालत गंभीर…

बैखौफ अपराधियों ने चर्चित मुखिया को दिनदहाड़े गोली मारी, हालत गंभीर…

  राजेश साहनी, मुखिया, गोही पंचायत

इलाके में सनसनी, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी…

लखनऊ/पटना। बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं, इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने इलाके के चर्चित मुखिया को गोलियों से भून दिया। गोही पंचायत के मुखिया राजेश साहनी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना इलाके में अपराधियों ने इलाके में काफी चर्चित गोही पंचायत के मुखिया राजेश साहनी को गोली मार दी। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने के कारण मुखिया राजेश साहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले को घटनास्थल से एक एक जिंदा कारतूस मिला है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी गोही पंचायत के मुखिया राजेश साहनी पर जानलेवा हमला किया जा चुका है।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,