दिल्ली पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया…

दिल्ली पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया…

राहुल गांधी बोले- देश में लोकतंत्र नहीं…

कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 2 करोड़ लोगों का हस्ताक्षर सौंपने जा रहे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं के मार्च को दिल्‍ली पुलिस ने रोक दिया।इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया,इसके बाद पुलिस प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं को एक बस में बिठाकर ले गई।

राहुल गांधी को मिली राष्ट्रपति भवन जाने की अनुमति

बता दें कि किसानों के समर्थन में कांग्रेस के सभी सांसद दिल्ली में विजय चौक से पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने जा रहे थे,इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोक दिया, जिसके बाद कई कांग्रेसी नेता 10 जनपथ पर धरने पर बैठ गए,वहीं राहुल गांधी और सिर्फ दो नेताओं को राष्ट्रपति भवन जाने की अनुमति मिली है।

संवाददाता सुहेल मारूफ की रिपोर्ट…