आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 24 दिसम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 24 दिसम्बर 2020…

🐏 मेष: आज का दिन आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपनी मेहनत द्वारा परिस्थिति को बदलना आपके लिए आसान होगा। आप के बढ़ते गुस्से पर काबू करने की आवश्यकता है। गुस्से में लिए हुए निर्णय रिश्तों में दरार ला सकते हैं। किसी विषय में बहुत खुलकर बात करना भी आपके लिए नुकसानदायक होगा।

करियर : आपके काम में दूसरों द्वारा पैदा हो रही तकलीफ को दूर करना आपके लिए आसान होगा।

लव : पार्टनर के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर वाद विवाद हो सकते हैं।

हेल्थ : बीपी संबंधित तकलीफ से राहत मिलेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

🐄 वृषभ: आज अभी तक हो रहे मानसिक तनाव को कम करने की आपकी कोशिश कामयाब रहेगी। बेवजह की बातों से दूर रहकर व्यक्तिगत बात की तरफ अधिक ध्यान देने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। जिन बातों को आप बदल नहीं सकते, उन बातों को जैसी है वैसी स्वीकार करना आपके लिए आसान होगा। परिवार में हो रही छोटी-मोटी बातों का असर अपने काम पर ना होने दें।

करियर : आप पर बना काम का तनाव कम होगा और आप को दी गई जिम्मेदारी भी कम की जाएगी।

लव : युवाओं को रिलेशनशिप संबंधित तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ : कमर से संबंधित तकलीफ योग और एक्यूप्रेशर द्वारा दूर की जा सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

👫 मिथुन: आज परिवार के किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंध फिर से अच्छे बनने लगेंगे। लेकिन, भूतकाल में हुई घटनाओं को भूलना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इसलिए व्यक्ति पर फिर से विश्वास बनाए रखना कठिन होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद आसानी से सुलझने लगेंगे। परिवार की व्यक्तियों के बीच में मेलजोल बना रहेगा।

करियर : हीलिंग से संबंधित करियर में प्रगति प्राप्त हो सकती है।

लव : पार्टनर्स को एक दूसरे का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

हेल्थ : सेहत में सुधार दिखने लगेगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

🦀 कर्क: आज आपको भविष्य में होने वाले खर्चों की चिंता सता सकती है। यदि कहीं से पैसे आने की आप राह देख रहे हो तो आपकी अपेक्षा से अनुसार ज्यादा वक्त लगेगा। किसी से भी उधार लेने से परहेज रखें। पैसों से संबंधित समस्या के बारे में सकारात्मकता बरतनी होगी। इस समस्या का समाधान आपको जल्दी मिलेगा।

करियर : काम में मन न लगने की वजह से छोटी-छोटी बातों में भी आपको परेशानियां हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप संबंधित प्रगति न देख पाना युवाओं को तकलीफ देगा।

हेल्थ : गले संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

🦁 सिंह: आज आपकी जिद से हर कोई बात अपने मन से ही करने की ठान लेंगे, जो पूरी कर पाना भी आपके लिए आसान हो सकता है। परिवार के लोगों का साथ मिलना आज आपके लिए मुश्किल होगा। दूसरों के द्वारा आपके अंदर की खामियां बताना आप को नाराज कर सकता है।

करियर : करियर संबंधित बातों में आपको आसानी से प्रगति दिखेगी, लेकिन किसी बड़ी समस्या का समाधान मिल पाना मुश्किल हो सकता है।

लव : पार्टनर से योग्य तरीके से बातचीत ना हो पाने की वजह से एक दूसरे के प्रति गलतफहमियां बढ़ सकती है।

हेल्थ : स्त्रियों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

🙋‍♀️ कन्या: आज काम से संबंधित बनाई योजना असफल होगी। लेकिन, किसी दूसरे मार्ग से काम को पूरा कर पाना आपके लिए आसान हो सकता है। यदि आप नई नौकरी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं तो उस संबंधित जानकारी आपको प्राप्त होगी। परिवार संबंधित बातों में नई जिम्मेदारियां दी जाएगी जिनको निभा पाना शुरुआत में कठिन हो सकता है।

करियर : काम की जगह सहकर्मियों द्वारा पूरा सहयोग न मिल पाना आपके लिए तकलीफ दायक होगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लेते समय परिवार को ध्यान में रखकर लें।

हेल्थ : शरीर में गर्मी बढ़ने की वजह से यूरिन संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

⚖️ तुला: आज आपको जो बातें अभी तक सता रही थी उन बातों के बारे में मानसिक तनाव कम होगा। परिस्थिति की तरफ स्वीकृति दिखाने की वजह से मेहनत करने से भी आप नहीं पीछे हटेंगे। मित्र द्वारा आपको प्रेरणा मिल सकती है। जिसकी वजह से कठिन समय में भी आपको अकेलापन महसूस नहीं होगा और कठिन परिस्थिति को बदलने की कोशिश आपके द्वारा नई उम्मीद के साथ किए जा सकती है।

करियर : काम की जगह बात करते समय अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर्स एक-दूसरे को समझकर रिलेशनशिप संबंधित तकलीफ दूर करने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : लो बीपी से संबंधित समस्या हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

🦂 वृश्चिक: आज आपके जीवन में हो रहे सकारात्मक बदलाव की वजह से आपको मानसिक आनंद प्राप्त होगा। लेकिन, योग्य तरीके से मेहनत ना कर पाना और परिस्थिति की तरफ ध्यान न देने की वजह से फिर से किसी नई समस्या का सामना हो सकता है। इसलिए अधिक सतर्कता रखें और काम को वक्त पर ही करने की कोशिश करें।

करियर : काम की जगह सहकर्मियों द्वारा मिल रहा सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप को परिवार द्वारा मान्यता मिलने की वजह से आनंद प्राप्त होगा।

हेल्थ : ठीक तरह से नींद न लेना और गलत खानपान की वजह से शारीरिक तकलीफ का सामना होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

🏹 धनु: आज आपको करियर से संबंधित मार्ग बदलने की आवश्यकता होगी। जिस दिशा में अभी तक आप जाने की कोशिश कर रहे थे, उस दिशा में काफी दिनों से प्रगति नहीं देख पाना आपके लिए तकलीफदायक हो रहा है। आर्थिक स्वरूप से अधिक सबल बनने की कोशिश आपको करनी होगी। परिवार के द्वारा आर्थिक सहायता मिल पाना आपके लिए कठिन हो सकता है।

करियर : करियर में आ रहे बदलाव को सरलता से लें। आपको करियर संबंधित योग्य मार्ग जल्दी मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप के प्रति आपका अस्थिर होना पार्टनर के लिए तकलीफ दायक हो सकता है।

हेल्थ : अधिक भागादौड़ी के कारण बदन दर्द और बुखार जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

🐊 मकर: आज नए काम की शुरुआत करने के लिए अधिक समय लगने की वजह से आपका उत्साह कम हो सकता है। दिन की शुरुआत में खर्चे बढ़ सकते हैं। घर से संबंधित कोई खरीददारी करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित रहेगा। मित्रों के साथ मिलकर कोई योजना बनाई जा सकती है।

करियर : नए प्रोजेक्ट से संबंधित बातों की चर्चा अपने सहकर्मियों के साथ योग्य तरीके से करके अपनी जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता होगी।

लव : रिलेशनशिप संबंधित समस्या का समाधान पार्टनर के साथ चर्चा करके मिल सकता है।

हेल्थ : किडनी स्टोन संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

🏮 कुंभ: आज आपको व्यक्तिगत प्रगति के बारे में खुशखबर मिल सकती है। काम द्वारा आपको आज समाधान प्राप्त होगा। आपके द्वारा किए गए काम की प्रशंसा हो सकती है। समाज में अपना स्थान और नाम बनाए रखना आपके लिए संभव होगा।

करियर : विदेश संबंधित काम में आप को प्रगति दिखेगी और बड़ा आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय आपके पक्ष में होगा।

हेल्थ : पेट में इन्फेक्शन होने की संभावना।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

🐋 मीन: आज आपको काम की जगह प्रगति नजर आएगी, लेकिन व्यक्तिगत जीवन के बारे में जो बातें अपने सोची है, उन बातों को आगे बढ़ाना आज मुश्किल हो सकता है। परिवार के लोगों द्वारा आपकी भावनाओं को समझना कठिन होगा जिसकी वजह से आपके अंदर अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है।

करियर : प्रोजेक्ट की शुरुआत में ही आप को प्रगति नजर आएगी।

लव : कुछ गलतफहमी की वजह से पार्टनर के साथ दूरियां बन सकती है।

हेल्थ : सर्दी और कफ जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…