चॉकलेट देने के बहाने दरिंदा मासूम को छत पर ले गया, फिर किया दुष्कर्म और घर जाकर सो गया…..

चॉकलेट देने के बहाने दरिंदा मासूम को छत पर ले गया, फिर किया दुष्कर्म और घर जाकर सो गया…..

शादी समारोह में गई थी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ/भोपाल। मध्य प्रदेश के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक 8 वर्षीय बच्ची से हैवानियत की घटना सामने आई है, बच्ची से दरिंदगी के बाद आरोपित अपने घर जाकर सो गया। बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
निशातपुरा सीएसपी अनिल त्रिपाठी के अनुसार पीड़ित 8 साल की बच्ची कक्षा दूसरी में पढ़ती है, वह गुरुवार रात अपनी मां के साथ छोला मंदिर इलाके में बुआ के यहां शादी समारोह में गई थी। रात करीब 11:30 बजे वह मां को रोते हुए मिली। मां के पूछने पर उसने बताया कि एक अंकल उसे टॉफी देने का कहकर छत पर ले गए थे, उसके बाद उन्होने उसके साथ गलत काम किया।
यह सुनते ही मां परिजन के साथ छोला मंदिर थाने आई और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को छानबीन के दौरान एक युवक पर संदेह हुआ, इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पीड़ित बच्ची ने भी आरोपित को पहचान लिया। पुलिस ने 21 साल के आरोपित अभिषेक ठाकुर के खिलाफ पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,