आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 4 दिसम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 4 दिसम्बर 2020…

🐏 मेष: आज अपने काम के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। परिवार में चल रहे झगड़ों से दूर रहने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी से जुड़े वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। जब तक परिस्थिति आपके पक्ष में नहीं है, तब तक आपको कोई भी बड़ा निर्णय नहीं लेना है।

करियर : बॉस की मर्जी आप पर बनी रहेगी।

लव : पार्टनर्स आपसी मतभेदों को दूर कर पाएंगे।

हेल्थ : शरीर में कोई ना कोई तकलीफ होने की वजह से बेचैनी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

🐄 वृषभ: आज दिन की शुरुआत में किसी भी बात के प्रति विचारों में क्लेरिटी ला पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। जैसे दिन बढ़ता जाएगा, वैसे ही मन में चल रही दुविधा भी कम होगी, परिस्थिति के बारे में अधिक जानकारी आपको प्राप्त होने की वजह से योग्य निर्णय आप ले पाएंगे।

करियर : महिलाओं को करियर और बेहतरीन बनाने के लिए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

लव : रिलेशनशिप से जुड़े वाद विवादों में पिछले झगड़ों का जिक्र न करें।

हेल्थ : शुगर संबंधित तकलीफ होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

👫 मिथुन: आज लोन संबंधित काम जल्दी हो पाएंगे, यदि आप घर खरीदने की इच्छा रखते हैं तो योग्य प्रॉपर्टी आपकी नजर में आ सकती है, जिसके लिए आर्थिक मदद आपको परिवार या मित्र द्वारा प्राप्त होगी। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए घर में प्रकाश और हवा आने दें। परिवार के किसी व्यक्ति संबंधित चिंता आपको रात में तकलीफ दे सकती है।

करियर : एनजीओ या सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को काम को बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

लव : पार्टनर का बर्ताव आपके प्रति सकारात्मक रहेगा।

हेल्थ : अपच और एसिडिटी तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

🦀 कर्क: आज अपने अंदर के नेतृत्व गुणों को दिखाने के लिए आपको अपनी भावनाओं पर काबू करना सीखना होगा। परिस्थिति फिलहाल आपके नियंत्रण में नहीं है, फिर भी अपनी उम्मीद ना खोए। अपनी मेहनत और महत्वाकांक्षा द्वारा आप किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी उठा पाएंगे।

करियर : आर्थिक परिस्थिति में बदलाव लाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी नकारात्मकता को दूर करने की कोशिश करें।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

लकी कलर : ब्राउन

लकी नंबर : 6

🦁 सिंह: आज अपनी भावनाओं को किसी के सामने प्रकट करते समय उनकी भावनाओं को भी ध्यान में रखना होगा। कोई निर्णय लेते समय निर्णय से जुड़े लोगों के साथ चर्चा करके ही आगे बढ़े वरना नाराजगी का सामना आपको करना पड़ सकता है। अविवाहित लोगों के लिए दिन आज का शुभ रहेगा।

करियर : मित्र द्वारा मिल रहे काम का प्रस्ताव सोच समझ कर लें।

लव : भावनात्मक रूप से किसी के साथ एक तरफा ही जुड़े रहना आप के लिए तकलीफदायक होगा।

हेल्थ : डिहाइड्रेशन की वजह से शारीरिक समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

💁‍♀ कन्या: आज आपको मन में चल रहे तनाव को किसी के सामने बोलने की आवश्यकता होगी। यदि आप जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है तो ना बोलना आपको सीखना होगा। आपके बर्ताव की वजह से परिवार के लोगों की आप पर नाराजगी बन सकती है।

करियर : काम की जगह मिले नए प्रोजेक्ट का फायदा आपको जल्दी होगा।

लव : विवाह संबंधित निर्णय लेते समय व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी होगा।

हेल्थ : नींद पूरी करने पर ध्यान दें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

⚖ तुला: आज भूतकाल में लिए हुए निर्णय का आर्थिक फायदा आज आपको मिल सकता है। आ रहे पैसों को योग्य तरीके से निवेश करना होगा, वरना जितना पैसा आया है, वैसे ही खर्च भी हो सकता है। किसी को भी आर्थिक सहायता करने से परहेज रखें।

करियर : करियर संबंधित लिया निर्णय आपके लिए बड़ा आर्थिक फायदा दिलाएगा।

लव : पार्टनर की प्रगति आपको आनंद देगी।

हेल्थ : एसिडिटी की समस्या को दूर करने की कोशिश करते रहें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

🦂 वृश्चिक: आज आप व्यक्तिगत जीवन बेहतरीन बनाने की योजना बनाने में लगा सकते हैं। आर्थिक समस्या की तकलीफ होने के बावजूद भी उनसे जुड़ा कोई ना कोई मार्ग आपको प्राप्त होगा, लेकिन यह मार्ग केवल आपकी अभी की समस्या को ही दूर करेगा।

करियर : आर्थिक बढ़ोतरी के लिए नई नौकरी को ढूंढना शुरू करें।

लव : पति-पत्नी मिलकर आर्थिक परिस्थिति को और बेहतरीन बनाने की कोशिश करते रहेंगे।

हेल्थ : बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

🏹 धनु: आज मेडिकल क्षेत्र शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग अपने विषय के बारे में और ज्ञान प्राप्त करें। यदि आप सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं तो योग्य व्यक्ति द्वारा मार्गदर्शन मिलना आपके लिए बहुत जरूरी हो सकता है। अपनी मनोकामना को पूरी करने के लिए संयम के साथ साथ मेहनत भी करते रहें।

करियर : काम से जुड़ी बातों में आज आपके संयम की परीक्षा हो सकती है।

लव : मित्र द्वारा आया लव प्रपोजल आपके लिए योग्य होगा।

हेल्थ : किडनी की समस्या को अनदेखा ना करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

🐊 मकर: आज अपनी आर्थिक परिस्थिति को बेहतरीन बनाने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। नया घर या वाहन खरीदने की योजना आपकी जल्दी पूरी हो सकती है। भौतिक बातों में प्रगति देख पाना आपके लिए आसान होगा।

करियर : आपकी मेहनत और काम का श्रेय योग्य तरीके से मिलने की वजह से काम के प्रति और रूचि बढ़ेगी।

लव : पार्टनर्स में प्यार और सामंजस्य बढ़ेगा।

हेल्थ : बीपी संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

🏮 कुंभ: आज वाहन चलाते समय अधिक सतर्कता रखें। आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए छोटी-छोटी बातों पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। किसी और की गलती की सजा आपको मिलेगी। खुद पर रखे गलत इल्जाम को दूर करने के लिए तुरंत उस पर एक्शन लेना आपके लिए जरूरी होगा।

करियर : नौकरी करने वालों को नकारात्मक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

लव : पुरानी बातों की वजह से पार्टनर्स में फिर से झगड़ा हो सकता है।

हेल्थ : आग से बचे रहें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

🐋 मीन: आज आसपास की परिस्थिति पर नियंत्रण रखना आपके लिए आसान हो सकता है। नकारात्मक बातों को भी आप सकारात्मक बनाने में कामयाब रहेंगे। भूतकाल में किसी को की गई मदद का फायदा आज आपको मिल सकता है। नए लोगों के साथ परिचय बढ़ने की वजह से काम से जुड़े नए अवसर आपको प्राप्त होंगे।

करियर : व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन विशेष रहेगा।

लव : मनचाहे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप बना पाना आपके लिए आसान होगा।

हेल्थ : स्त्रियों की सेहत संबंधित समस्याएं दूर होने लगेगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…