Farmers Protest:…परगट सिंह समेत पंजाब के 27 खिलाड़ी लौटाएंगे अवॉर्ड…

Farmers Protest:…

परगट सिंह समेत पंजाब के 27 खिलाड़ी लौटाएंगे अवॉर्ड…

सरकार और किसान नेताओं के बीच पांच घंटे से भी ज्यादा समय से बैठक जारी है।बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में चल रही है जिसमें 40 संगठनों के किसान नेता शामिल हैं। इस बीच खबर आ रही है कि पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह समेत पंजाब के 27 खिलाड़ियों ने किसानों के समर्थन में अपने अवॉर्ड लौटाने का ऐलान कर दिया है।परगट सिंह समेत सभी खिलाड़ी 5 दिसंबर को अपने अवॉर्ड लौटाएंगे,बता दें कि परगट सिंह जालंधर कैंट से विधायक हैं।

ये खिलाड़ी लौटाएंगे अवॉर्ड

1.Kartar Singh pehalwan

2.Brigadier Harcharan Singh
3.Davinder Singh garcha
4.Surinder Sodhi
5.Gundeep kumar
6.Sushil Kohli
7.Mukhbain Singh
8.Col. Balbir Singh
9.Gurmail Singh
10.Rajbeer Kaur ( golden girl)
11.Jagdeesh Singh
12.Baldev Singh
13.Ajit Singh
14.Harmeek Singh
15.Ajitpal singh
16.Chanchal Randhawa
17.Sajan Singh cheema
18.Hardeep Singh
19.Ajaib Singh
20.Sham lal
21.Harvinder Singh
22.Harminder Singh
23.Suman Sharma
24. Premchand Dhingra
25. Balwinder Singh
26. Saroj Bala
27. Randhir Singh Dhillon
and many more international players
इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता प्रकाश​ सिंह बादल ने भी आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में पद्म विभूषण लौटाने का ऐलान किया।हरसिमरत कौर पहले ही कृषि कानूनों 2020 के खिलाफ मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुकी हैं।शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी पद्म भूषण सम्मान वापस कर दिया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…