थाना गाँधीपार्क पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कामाख्या सिटी से 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार..

थाना गाँधीपार्क पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कामाख्या सिटी से 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार..

अलीगढ़/ दिनांक 01.12.2020 को थाना गाँधीपार्क पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कामाख्या सिटी से 05 शातिर अभियुक्त 1. हरदयाल, 2. मुकेश कुमार, 3. सचिन कुमार, 4. संजीव कुमार उर्फ संजू 5. तेज सिंह उर्फ त्यागी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से लूट के लूट के 01 लाख 62 हजार रूपये नगद व सोने चाँदी के अभूषण, 11 चाँदी के सिक्के, 03 अवैध तमंचा 315 बोर, 06 जीवित कारतूस, 01 एक्टिवा व 01 मोबाइल फोन बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23-11-2020 को थाना गाँधीपार्क क्षेत्रान्तर्गत वादी के घर में घुस कर अज्ञात बदमाशो द्वारा डकैती की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना गाँधीपार्क पर मु0अ0सं0 582/2020 धारा 452/342/395 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। अभियुक्तो के कब्जे/निशादेही से बरामद सोने, चाँदी के जेवरात व रूपये उक्त घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना गाँधीपार्क पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- हरदयाल निवासी नगला जालसिंह थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़।
2- मुकेश कुमार निवासी अफतनगला थाना छर्रा जनपद अलीगढ़।
3- सचिन कुमार निवासी निधिवन कालोनी थाना क्वार्सी अलीगढ़।
4- सजीव कुमार उर्फ संजू निवासी दिलालापुर थाना वरला जनपद अलीगढ़।
5-तेज सिंह उर्फ त्यागी निवासी रामबाग कालोनी गली नं0 -1 थाना क्वार्सी, अलीगढ़।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…