*युवती ने मनोनीत पार्षद पर शादी का झांसा देकर*

*युवती ने मनोनीत पार्षद पर शादी का झांसा देकर*

*दुष्कर्म करने का लगाया आरोप*

*कानपुर।* आवास विकास तीन में रह रही दिल्ली की एक युवती ने शिवराजपुर के मनोनीत पार्षद अंकित त्रिपाठी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 30 नवंबर को पार्षद की शादी बांदा की युवती से होनी थी। भनक लगते ही पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपित को गुरुवार रात उसके तिलक वाले दिन गिरफ्तार कर लिया।
युवती के मुताबिक शिवराजपुर निवासी भाजपा से मनोनीत पार्षद अंकित त्रिपाठी काफी समय तक दिल्ली में रहा था। इस दौरान दोनों में जान पहचान हुई। इसके बाद युवती कानपुर आकर नौकरी करने लगी। युवती का आरोप है कि अंकित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोप है कि दबाव बनाने पर पार्षद ने बातचीत करना और फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। पिछले दिनों युवती को पता चला कि पार्षद बांदा में रहने वाली लड़की से 30 नवंबर को शादी करने जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और 26 नवंबर को आरोपित का तिलक चढ़ने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बांदा से लड़की वाले भी आए थे। उन्हें आरोपित की करतूत पता लगी तो रिश्ता तोड़कर चले गए। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय सेठ ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पार्षद को गिरफ्तार किया गया है।