आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 27 नवम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 27 नवम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आपकी दिन की शुरुआत में पार्टनर द्वारा खुशखबर मिलने की वजह से पूरा दिन आपका आनंद से व्यतीत होगा। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्य को परिवार की अनुमति मिलेगी और बुजुर्गों के आशीर्वाद मिलने की वजह से आप का मनोबल बना रहेगा।

करियर : मेटल संबंधित व्यापार में फायदा मिलेगा।

लव : पति पत्नी में संबंध मधुर रहेंगे।

हेल्थ : पेट की जलन रात में सता सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

🐄 वृषभ: आज आपके आसपास लोग होने के बावजूद भी आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। लोगों की भावनात्मक जरूरतों को आपके द्वारा पूरी करना आपको आनंद देता है। फिर भी खुद की जरूरत को औरों द्वारा पूरा ना होते देख आपको दुख होगा।

करियर : आज पूरा ध्यान काम पर ही लगाएं, आज किए गए कार्य द्वारा बड़ा अवसर खुद के लिए प्राप्त कर पाएंगे।

लव : पार्टनर की जरूरतों को समझ कर उनको पूरा करने की कोशिश करें।

हेल्थ : सांस से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

👫 मिथुन: आज आपकी मदद द्वारा खुद का कार्य पूरा करके कोई आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है, जिसका श्रेय आपको नहीं मिलेगा। लोगों की मदद करते समय उनकी योग्यता को परख कर मदद करें।

करियर : काम से जुड़ा टारगेट पूरा करने पर ध्यान दें।

लव : पार्टनर द्वारा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। सतर्कता रखें।

हेल्थ : गलत खान-पान का असर सेहत परहोगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

🦀 कर्क: आज आपको मिल रहा आर्थिक फायदा खुशियां देगा। मिल रहे पैसों को किस तरह से निवेश किया जाए, इस बात पर ध्यान देना होगा। थोड़ी मेहनत से आप की अपेक्षा अनुसार जीवन में बदलाव देख पाना आपके लिए संभव होगा। प्रॉपर्टी खरीदने का सोच विचार को वास्तविकता में लाने के लिए और वक्त लग सकता है।

करियर : अपने काम संबंधित और जानकारी हासिल करने के प्रयत्न करें।

लव : पार्टनर पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

हेल्थ : अपच की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

🦁 सिंह: आज काम में प्रगति लाने के लिए आपको एकाग्रता के साथ अपनी इच्छाशक्ति को भी बढ़ाना होगा। जिन बातों के लिए आपको दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है उन बातों को अपने नियंत्रण में लाने की कोशिश काम की गति धीमी कर सकती है। आपको मिल रहे मौके का फायदा उठाकर आगे बढ़ते रहें।

करियर : विदेश में काम करने वालों के लिए आज का दिन फलदायक होगा।

लव : पार्टनर्स एक दूसरे के मतभेदों को दूर रखकर रिलेशनशिप को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

हेल्थ : स्त्रियों को सेहत संबंधित बातों में सुधार दिखेगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

💁‍♀ कन्या: आज महत्वपूर्ण बात किसी को बताते समय व्यक्ति की आप के प्रति निष्ठा को परखना होगा। भावुक होकर लिया गया निर्णय आपका नुकसान करा सकता है। दिल और दिमाग में संतुलन बनाकर ही आगे बढ़ें।

करियर : काम संबंधित कठिनाइयां दूर होंगी।

लव : अपनी अपेक्षाओं को पार्टनर के साथ बांटने की वजह से रिश्तों में बन रहा तनाव कम होगा।

हेल्थ : शरीर में डिहाइड्रेशन महसूस हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

⚖ तुला: आज आपकी सेहत ठीक ना होने की वजह से इसका असर नींद पर हो सकता है। मन पर बढ़ता तनाव डरावने सपने दिखा सकता है। आपको दिखे सपनों का कोई भी अर्थ ना निकालें, क्योंकि यह किसी भी तरह का संकेत नहीं है।

करियर : काम संबंधित तनाव बढ़ सकता है।

लव : पार्टनर के साथ हो रही बातों का असर आप पर अधिक दिखेगा।

हेल्थ : अधिक तनाव की वजह से बुखार आ सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

🦂 वृश्चिक: आज मित्र या करीबी रिश्तेदार के साथ हुए मतभेदों को दूर करने के लिए आज का दिन योग्य रहेगा। परिवार में किसी की शादी जल्दी तय हो सकती है। प्रिय व्यक्ति के सेहत संबंधित चिंता आपकी कम होगी।

करियर : भागीदारी के काम में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

लव : पार्टनर के साथ एकांत में बिताया समय रिलेशनशिप को सुधारने में मददगार रहेगा।

हेल्थ : शरीर संबंधित सभी तकलीफें दूर होने लगेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

🏹 धनु: आज आप काफी दिनों के बाद परिस्थिति आपके मन जैसी बनी रहेगी। आपको मिल रहे आर्थिक फायदे की वजह से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना भी आपके लिए आसान रहेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजना को वास्तविकता का रूप देने के लिए आपको केवल एकाग्रता की जरूरत होगी।

करियर : करियर संबंधित निर्णय लेते समय दूर दृष्टि रखें।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी जिम्मेदारियां आप ही को निभानी होगी।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

🐊 मकर: आज आपके जीवन में धीमी गति से प्रगति देखना आपको अस्वस्थ बना सकता है। अधिकतर लोगों के प्रति आपकी नाराजगी बढ़ने की वजह से किसी भी रिलेशनशिप को ठीक से निभा पाना आपके लिए कठिन हो सकता है। गुस्से को काबू में रखने की कोशिश करें।

करियर : मिले हुए काम और नौकरी पर टिके रहने की कोशिश करें।

लव : आपके द्वारा रखें लव प्रपोजल को नकारा जा सकता है। इस बात का खुद की मानसिक अवस्था पर परिणाम ना होने दें।

हेल्थ : पेट का दर्द तकलीफ देगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

🏮 कुंभ: आज आपकी परिस्थिति में अचानक से सकारात्मक बदलाव दिखेगा। जिस मौके का आपको काफी दिनों से इंतजार था। वह किसी परिचित द्वारा प्राप्त हो सकता है। आपकी अधिकतर इच्छा आज के दिन पूरी हो सकती है।

करियर : स्टॉक मार्केट से जुड़े व्यक्ति अपनी सलाह से दूसरों का फायदा करा सकते हैं।

लव : रिलेशनशिप में सकारात्मक बदलाव दिखेगा।

हेल्थ : त्वचा के विकारों से राहत मिलेगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

🐋 मीन: आज अपनी क्षमता से अधिक का रिस्क लेने के लिए आज का दिन ठीक नहीं होगा। जिन रिश्तों में कड़वाहट आई हुई है, उन रिश्तों से आज के दिन दूरियां ही बनाकर रखें। बच्चों के जीवन में प्रगति लाने के लिए आपके द्वारा कुछ भी सहायता ना कर पाना आपको दुखी बना सकता है।

करियर : काम को पूरा करते समय वक्त का लिहाज रखना होगा।

लव : रिलेशनशिप में मिले दुख की वजह से रिलेशनशिप के प्रति मन में कटुता निर्माण होगी।

हेल्थ : योग्य डॉक्टर द्वारा बीमारी का निदान ना हो पाना आपको चिंतित बना सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…