अंबाला-पंजाब बॉर्डर आंदोलकारी और पुलिस आमने-सामने…

अंबाला-पंजाब बॉर्डर आंदोलकारी और पुलिस आमने-सामने…

पथराव…

केंद्र सरकार के किसान कानून के खिलाफ पंजाब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों के साथ पुलिस की झड़प हो रही है। हरियाणा और पंजाब की सीमा पर अंबाला में प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस-प्रशासन के सभी इंतजामातों को धता बताते हुए उसके बेरिकेडों को उखाड़ फेंका है और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर कब्जा कर लिया है।पुलिस बल अब किसानों को पीछे धकेलने के लिए उन पर टीयर गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों पर पानी की बौछार

बता दें कि प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए अंबाला के शंभू बॉर्डर पर पुलिस की उनके साथ झड़प हो रही है,वहां पर हरियाणा पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वॉटर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात कर रखी थी।जिनके जरिए किसानों पर पानी की बौछार की जा रही थी. लेकिन ये सब इंतजाम किसानों के सामने नाकाफी साबित हुए हैं। प्रदर्शनकारी किसान उन बैरिकेडों को हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश में हैं।

किसानों ने आगरा-ग्वालियर मार्ग पर शुरू किया धरना

आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में दिल्ली जा रही सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को रोके जाने से नाराज मध्य प्रदेश के किसानों ने आगरा-ग्वालियर मार्ग पर सैया के पास धरना शुरू कर दिया है। इसके चलते आगरा-ग्वालियर मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। दरअसल यूपी पुलिस ने मेधा पाटकर के नेतृत्व में दिल्ली जा रहे किसानों प्रदेश की सीमा में एंट्री देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद भड़के किसानों ने यह धरना शुरू कर दिया।

मेट्रो से दिल्ली आने-जाने वाले यात्री परेशान

नोएडा की तरफ जाने वाले लोग परेशान हैं क्योंकि उन्हें मयूर विहार पर ही उतरना पड़ रहा है।हालांकि मेट्रो न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन तक चल रही है।लोग यहां से ऑटो या टैक्सी लेकर नोएडा की तरफ जा रहे हैं।दिल्ली यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।पुलिस और सीआईएसएफ के जवान बड़ी संख्या में बॉर्डर पर तैनात हैं।किसान बॉर्डर को पार ना कर पाए इसके लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं।फिलहाल गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक स्थिति सामान्य है।

लोग सिर पर सामान रखकर पैदल जाने को मजबूर

आंदोलनकारी किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने करनाल में भी भारी तैनाती कर रखी है।पुलिस ने दिल्ली- चंडीगढ़ हाई वे को बंद कर दिया है,ऐसे में दिल्ली या हिमाचल-पंजाब से करनाल पहुंचे लोग सामान सिर पर रखकर पैदल ही अपनी मंजिल की ओर जाने को मजबूर हैं।लोगों का कहना है कि प्रशासन को हाइवे बंद करने से पहले यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम करना चाहिए था।

DND पर दोनों और पुलिस तैनात हुई
आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस भी तमाम स्तर पर जुटी हुई है,इसके लिए दिल्ली की सीमाओं को किसानों के लिए सील कर दिया गया है।पंजाब से आ रहे किसानों के समर्थन में ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद के किसान भी दिल्ली में न घुस जाएं,इस आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने DND पर भी बैरिकेडिंग की हुई है।इसके साथ ही वहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।यूपी की सीमा में नोएडा पुलिस भी DND पर पहुंच गई है।फिलहाल DND पर सामान्य यातायात चालू है और कोई जाम नहीं लगा है।

मोदी सरकार पर बरसी प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है. किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…