प्रधान ने गरीब कन्या पूजन कर लिए संकल्प को किया पूरा…

प्रधान ने गरीब कन्या पूजन कर लिए संकल्प को किया पूरा…

चर्चित शादी की धूमधाम से आई बारात, बारातियों का जमकर स्वागत, दान दहेज में नहीं रही कोई कमी…

रायबरेली 24 नवम्बर। कुछ शादियां चर्चित हो जाती है भले ही किसी गरीब की ही हो। ऐसी एक शादी का संकल्प पूरा करते हुए ग्राम प्रधान ने एक गरीब का कन्या पूजन किया और बारातियों का जमकर स्वागत करते हुए दान दहेज में भी कोई कमी नहीं रखी। शादी समारोह का मामला महराजगंज क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव का है। जो चर्चा का विषय बन चुका है।
नजारा ब्लॉक क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर के पूरे तोमर दास गांव का है, जहां बीती रात गांव के रहने वाले राजकुमार पासी के घर धूमधाम से बारात आई और उसकी पुत्री कुमारी संजू ने क्षेत्र के ही जुगराजपुर मजरे मोन के रहने वाले अर्जुन पासी पुत्र राम मूर्ति के साथ सात फेरे लिए, और मौजूदा प्रधान राजकुमारी सिंह और उनके पति ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रताप सिंह उर्फ राजू ने कन्यादान किया। आयोजन में सबका स्वागत राजकुमारी सिंह के ससुर दल बहादुर सिंह उर्फ डल्लन ठेकेदार ने किया। बारातियों और घरातियो के लिए स्वादिष्ट भोजन का आयोजन भी प्रधान द्वारा किया गया था, इसके साथ ही दहेज का पूरा सामान साइकिल, बड़ा बक्सा, बेड सेट, डाइनिंग टेबल सेट तथा पूरी गृहस्ती के बर्तन, दूल्हे के लिए सोने की अंगूठियां और दुल्हन के लिए पर्याप्त मात्रा में जेवरात, खाद्यान्न सभी चीजों की ऐसी व्यवस्था की गई थी, कि जो आमतौर पर मध्यम वर्ग के लोगों की शादी विवाह में किया जाता है। जानकारी अनुसार राजकुमारी सिंह ने मौजूदा कार्यकाल में प्रधानी का पदभार ग्रहण किया था, तब से उन्होंने संकल्प किया है कि, अपने गांव में सबसे गरीब एक परिवार के बेटी की शादी अपने खर्च से हर साल वो कराएंगी। शादी में जाति पाति का वेद नहीं रखा जाएगा, गरीबी की रेखा ही मुख्य पैमाना होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसा काम विगत 5 वर्षों से सफलता पूर्वक करती चली आ रही है। हर साल एक गरीब की कुटिया रोशन हो जाती है। इस वैवाहिक कार्यक्रम में लोगों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरा आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सपा विधायक रामलाल अकेला, बछरावां ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला, अग्रणी व्यवसाई राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, पन्ना सिंह, राजू सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। सभी ने वैवाहिक कार्यक्रम की जमकर सराहना किया और कहा कि ग्राम प्रधान राजकुमारी सिंह ने अकल अपना संकल्प पूर्ण किया।
– गरीब कन्या के कन्यादान से मुझे संतुष्टि मिलती है- प्रधान राजकुमारी सिंह
प्रधान राजकुमारी सिंह का कहना है कि, इससे उनको पूरी संतुष्टि मिलती है। भगवान चाहेगा, तो हमेशा इस कार्य को वह जारी रखेंगी। इस काम में उनके पति शिव प्रताप सिंह उर्फ राजू सिंह का विशेष सहयोग रहता है। जबकि परिवार के मुखिया डल्लन सिंह ठेकेदार का वरदहस्त परिवार पर सदैव बना रहता है। शादी में बारात आने के साथ ही द्वारचार के साथ बारातियों का धूमधाम से स्वागत करते हुए लल्लन सिंह ने घोषणा की है कि, यदि इस बार भी उनके परिवार का कोई सदस्य ग्राम प्रधान चुना गया, तो वह 10 बेड का अस्पताल गांव में अपने पैसे से बनवा कर सरकार को सौंप देंगे। ताकि उनके गांव वालों को चिकित्सा सुविधा मिल सके।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…