मशहूर काॅमेडियन भारती सिंह गांजे के सेवन में गिरफ्तार…

मशहूर काॅमेडियन भारती सिंह गांजे के सेवन में गिरफ्तार…

एनसीबी की हिरासत में भारती सिंह 👆

भारती सिंह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ 👆

पति से पूछताछ जारी, उनकी भी हो सकती है गिरफ्तारी…

नशे की गिरफ्त में वालीवुड: भारती के घर से साढ़े 86 ग्राम गांजा बरामद…

लखनऊ/मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को नशीले पदार्थों की जांच के सिलसिले में आज करीब साढ़े तीन घंटे की पूछताछ के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ने आज सुबह भारती के घर पर छापा मारा था, जहां से एनसीबी की टीम को गांजा मिला था। खबर लिखे जाने तक भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया से पूछताछ जारी थी और उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। भारती सिंह के घर से साढ़े 86 ग्राम गांजा बरामद हुआ। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजे का सेवन स्वीकार किया। हर्ष लिम्बाचिया से अभी पूछताछ चल रही है।
कॉमेडियन भारती सिंह को एनसीबी ने कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। एनसीबी अधिकारियों ने भारती के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा था। भारती सिंह का नाम एक ड्रग पेडलर से पूछताछ के दौरान सामने आया था।अधिकारी ने यह भी बताया कि उन्होंने दो अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया दोनों मिलकर भी कॉमेडी करते हैl एनसीबी इसके पहले पूछताछ के लिए कई कलाकारों को बुला चुका हैl इनमें सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैंl
सुशांत सिंह राजपूत केस से हुई शुरुआत. . . . .
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने निवास पर 14 जून 2020 के दिन मृत पाए गए थे। सुशांत के फैन्स के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला जिसके बाद सीबीआई द्वारा मामले की छानबीन शुरू की गई। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट सामने आई थीं, जिसके बाद ड्रग्स का एंगल सामने आया। बाद में एनसीबी ने भी ड्रग्स मामले में तहकीकात शुरू की और एक के बाद एक कई सारे बॉलीवुड स्टार्स के नाम इसमें सामने आए। रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया, इसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और राकुल प्रीत जैसी एक्ट्रेस का नाम भी सामने आया और एनसीबी द्वारा उनसे पूछताछ की गई। (21 नवंबर 2020)

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,