कोरोना का कहर: अहमदाबाद में आज रात से 57 घंटे का “कर्फ्यू”…

कोरोना का कहर: अहमदाबाद में आज रात से 57 घंटे का “कर्फ्यू”…

उज्जैन में मास्क न पहनने वालों को 10 घंटे के लिए भेजा जाएगा अस्थाई जेल…

  डीएम आगरा पीएन सिंह की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई 👆

लखनऊ में कोरोना से अब तक 954 लोगों की मौत 👆   

दिल्ली व महाराष्ट्र के बीच कुछ दिनों के लिए फिर बंद हो सकती है हवाई व रेल सेवा…

उत्तर प्रदेश में भी बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले…

लखनऊ/नई दिल्ली। दीपावली एवं उसके बाद के त्योहारों पर बाजारों में उमड़ी भीड़, लोगों का मास्क न लगाना और सोशल डिस्टेसिंग का पालन न किया जाना अब भारी पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है। इसको देखते हुए कई राज्यों ने एक बार फिर से सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। गुजरात के अहमदाबाद में आज रात से 57 घंटे के लिए “कर्फ्यू” लगा दिया जाएगा, जो 23 नवंबर की सुबह 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान केवल दूध व दवाओं की दुकानें खुलेंगी। 23 नवंबर की रात से ही शहर में “नाइट कर्फ्यू” लगाया जाएगा, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में बिना मास्क के घर से निकलने वाले को 10 घंटे के लिए अस्थाई जेल में रखा जाएगा। इंदौर के एक नामी ज्वैलर्स के यहां त्योहार पर हुई भारी खरीददारी के दौरान लोगों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन न होने से दुकान के 31 कर्मचारियों के को रोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है। उधर दिल्ली व महाराष्ट्र में तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना मरीजों के चलते चर्चा है कि महाराष्ट्र एवं दिल्ली के बीच कुछ दिनों के लिए हवाई एवं रेल सेवा एक बार फिर से बंद की जा सकती है।।
उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,625 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में तो कोरोना की तीसरी लहर इतनी मजबूती से आई है कि 15 दिनों में ही एक लाख नए केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में सौ से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। (20 नवंबर 2020)

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,